फीफा विश्व कप 2026 के ग्रुप J में आखिरी राउंड का मुकाबला किसी फिल्मी क्लाइमैक्स से कम नहीं रहा। ऑस्ट्रिया और अल्जीरिया ने इंजरी टाइम में गोल दागकर 3-3 से ड्रॉ खेला और दोनों टीमें नॉकआउट राउंड में पहुंच गईं। इस नाटकीय ड्रॉ का सबसे बड़ा खामियाजा ईरान को भुगतना पड़ा, जो अब टूर्नामेंट से बाहर हो गया है। बेलफास्ट के मैदान पर खेले गए इस मैच में आखिरी मिनटों तक रोमांच चरम पर था। 90 मिनट तक स्कोर 2-2 से बराबर था। ऐसे में ईरान के फैंस को उम्मीद थी कि अगर कोई एक टीम हारती है तो उनकी टीम तीसरे स्थान की सर्वश्रेष्ठ आठ टीमों में जगह बनाकर आगे बढ़ जाएगी। लेकिन स्टॉपेज टाइम ने सारा समीकरण बदल दिया।
फीफा वर्ल्ड कप 2026 (FIFA)
ऑस्ट्रिया ने अल्जीरिया के साथ खेला ड्रॉ
इंजरी टाइम के तीसरे मिनट में अल्जीरिया के कप्तान रियाद महरेज ने अपना दूसरा गोल दागकर स्कोर 3-2 कर दिया। उस वक्त लगा कि ऑस्ट्रिया का 1982 के बाद पहली बार नॉकआउट में पहुंचने का सपना टूट जाएगा। मगर अगले ही पल सासा कलाज्डिक ने शानदार हेडर से गोल कर ऑस्ट्रिया को 3-3 की बराबरी दिला दी और टीम को टूर्नामेंट में जिंदा रखा। मैच में ऑस्ट्रिया के लिए मार्को अर्नौटोविक ने 28वें और मार्सेल सबित्जर ने 55वें मिनट में गोल किए थे। अल्जीरिया की ओर से महरेज ने 60वें मिनट में पहला गोल किया, जबकि रफिक बेलघाली ने 45वें मिनट में स्कोर बराबर किया था।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें- अर्जेंटीना और मेसी ने बनाया रिकॉर्ड, जॉर्डन को 3-1 से हराया
ऑस्ट्रिया ने 44 साल बाद बनाई नॉकआउट में जगह
इस ड्रॉ के साथ ऑस्ट्रिया 5 अंकों के साथ ग्रुप जे में अर्जेंटीना के बाद दूसरे स्थान पर रहा। 44 साल बाद ऑस्ट्रिया ने नॉकआउट में जगह बनाई है। अब बृहस्पतिवार को लॉस एंजिलिस में उसका सामना यूरोपीय चैंपियन स्पेन से होगा। वहीं अल्जीरिया 4 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर रहकर आगे बढ़ा। वह अफ्रीका की 10 टीमों में से 9वीं टीम बनी जो राउंड ऑफ 32 में पहुंची है। अल्जीरिया का अगला मुकाबला बृहस्पतिवार को स्विट्जरलैंड से होगा। ईरान के लिए यह अंत बेहद दर्दनाक रहा। अमेरिका के साथ युद्ध के कारण यात्रा प्रतिबंधों से जूझ रही ईरानी टीम को पूरे टूर्नामेंट में मुश्किलों का सामना करना पड़ा। अगर कलाज्डिक आखिरी पलों में गोल न करते तो ईरान आगे बढ़ सकता था, लेकिन किस्मत ने साथ नहीं दिया।
