FIFA World Cup 2026: फीफा वर्ल्ड कप 2026 के लिए ग्रूप का किया गया ऐलान, जानें कब से शुरू होगा टूर्नामेंट

FIFA World Cup 2026 Groups:फुटबॉल जगत के सबसे बड़े आयोजन, फीफा विश्व कप 2026 की शुरुआत 11 जून से हो रही है। इस बार यह टूर्नामेंट ऐतिहासिक रूप से विस्तार पा रहा है, जिसमें टीमों की संख्या 32 से बढ़कर 48 हो गई है।

FIFA World Cup 2026 Groups: फीफा विश्व कप 2026 की शुरुआत 11 जून से हो रही है। इस बार विश्व कप में 48 टीमें हिस्सा ले रही हैं। वॉशिंगटन डीसी के कैनेडी सेंटर में फीफा वर्ल्ड कप ड्रॉ का आयोजन हुआ। इस दौरान 12 ग्रुप में कौन-कौन सी टीमें होंगी और मैचों के शेड्यूल का निर्धारण किया गया। ड्रॉ के दौरान अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप भी उपस्थित थे। उन्हें फीफा पीस अवॉर्ड से सम्मानित किया गया।

FIFA World cup 2026 Draw

फीफा वर्ल्ड कप 2026 ड्रॉ (फोटो- Adidas Football)

विश्व कप का पहला मुकाबला मेक्सिको और साउथ अफ्रीका के बीच ऐतिहासिक एस्टाडियो अज्टेका में खेला जाएगा। वहीं फीफा विश्व कप 2022 की विजेता अर्जेंटीना विश्व कप 2026 के अपने पहले मैच में अल्जीरिया से भिड़ेगी। बता दें कि दोनों टीमों को ऑस्ट्रिया और जॉर्डन के साथ ग्रुप 'जे' में रखा गया है।

End of Feed