FIFA World Cup 20206: अफ्रीका महाद्वीप के लिए ऐतिहासिक दिन, पहली बार 9 टीमों ने नॉकआउट राउंड में बनाई जगह

FIFA World Cup 2026: फुटबॉल इतिहास में पहली बार किसी एक महाद्वीप की इतनी टीमें राउंड ऑफ 32 में पहुंची हैं। टूर्नामेंट के 17 दिन पूरे होने के बाद मोरक्को, दक्षिण अफ्रीका, सेनेगल, आइवरी कोस्ट, घाना, केप वर्दे, मिस्र, अल्जीरिया और कांगो ने अगले दौर के लिए क्वालीफाई कर लिया है।

FIFA World Cup 2026: शनिवार की रात अफ्रीकी फुटबॉल के लिए इतिहास रचने वाली साबित हुई। कांगो की उज्बेकिस्तान पर 3-1 की शानदार जीत और अल्जीरिया-ऑस्ट्रिया के बीच 3-3 के रोमांचक ड्रॉ के बाद अफ्रीका महाद्वीप की रिकॉर्ड 9 टीमों ने नॉकआउट राउंड में जगह बना ली। फुटबॉल इतिहास में पहली बार किसी एक महाद्वीप की इतनी टीमें राउंड ऑफ 32 में पहुंची हैं। टूर्नामेंट के 17 दिन पूरे होने के बाद मोरक्को, दक्षिण अफ्रीका, सेनेगल, आइवरी कोस्ट, घाना, केप वर्दे, मिस्र, अल्जीरिया और कांगो ने अगले दौर के लिए क्वालीफाई कर लिया है। गौर करने वाली बात यह है कि 2026 विश्व कप के लिए अफ्रीका से ऐतिहासिक रूप से 10 देशों ने क्वालीफाई किया था, जिनमें से 9 अब आगे बढ़ चुकी हैं।

Congo FIFA

अफ्रीका महाद्वीप की 9 टीमों ने राउंड ऑफ 32 में बनाई जगह (फोटो साभार- FIFA)

अफ्रीकी फुटबॉल की बढ़ती ताकत

इस उपलब्धि ने अफ्रीकी फुटबॉल की बढ़ती गहराई और ताकत को पूरी दुनिया के सामने रख दिया है। अब तक सिर्फ 6 अफ्रीकी देश ही विश्व कप के नॉकआउट चरण तक पहुंचे थे, और वो भी अलग-अलग संस्करणों में। लेकिन इस बार केप वर्दे और कांगो जैसी टीमों ने राउंड 32 में पहुंचकर सबको चौंका दिया है। मोरक्को एक बार फिर सुर्खियों में है। चार साल पहले कतर में सेमीफाइनल तक पहुंचकर इतिहास रचने वाली मोरक्को की टीम इस बार भी लय में दिख रही है। उसने ग्रुप स्टेज में ब्राजील जैसी दिग्गज टीम को 1-1 से ड्रॉ पर रोका। मोरक्को 2030 विश्व कप का सह-मेजबान भी है, ऐसे में उसका प्रदर्शन और अहम हो जाता है।

End of Feed