फीफा विश्व कप इतिहास के सबसे उम्रदराज खिलाड़ी बने रोनाल्डो, कांगो ने पुर्तगाल को बराबरी पर रोका

फीफा वर्ल्ड कप में 52 साल लंबे अंतराल के बाद वापसी करने वाली अफ्रीकी टीम डेमोक्रेडिट रिपब्लिक ऑफ कांगो ने पुर्तगाल के स्टार खिलाड़ी क्रिस्टियानो रोनाल्डो के जीत के साथ टूर्नामेंट का आगाज करने के अरमानों पर पानी फेर दिया है।

फीफा वर्ल्ड कप में 52 साल लंबे अंतराल के बाद वापसी करने वाली अफ्रीकी टीम डेमोक्रेडिट रिपब्लिक ऑफ कांगो ने बुधवार को स्टार खिलाड़ी क्रिस्टियानो रोनाल्डो के जीत के साथ टूर्नामेंट के आगाज करने के अरमानों पर पानी फेर दिया। पुर्तगाल ने मैच के सातवें मिनट में ही गोल करके कांगो के खिलाफ 1-0 की बढ़त बना ली थी। ऐसे में लगा कि कांगो के लिए ये मुकाबला बुरा सपना बनने जा रहा है। टूर्नामेंट में फेवरेट मानी जा रही पुर्तगाल के लिए ये शानदार शुरुआत थी लेकिन कांगो ने उनके जीत के अरमानों पर पानी फेर दिया। फर्स्ट हाफ के खत्म होने से ठीक पहले कांगो के लिए बराबरी वाला गोल योआने वीसा ने कर दिया। इसके बाद दोनों टीम मैच में गोल नहीं कर सकी। मैच का अंत 1-1 की बराबरी के साथ हुआ।

Democratic Republic of Congo vs Portugal

रिपब्लिक डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगा बनाम पुर्तगाल

फीफा विश्वकप इतिहास के सबसे उम्रदराज खिलाड़ी

41 साल के स्टार खिलाड़ी क्रिस्टियानो रोनाल्डो की कप्तानी में खेल रही पुर्तगाल की टीम मैच में केवल एक गोल कर सकी और छठी बार फीफा विश्व कप में शिरकत कर रहे रोनाल्डो की झोली खाली रह गई। उनके पास लगातार छह विश्व कप में गोल करने वाला दुनिया का पहला खिलाड़ी बनने के शानदार मौका है लेकिन रोनाल्डो कांगो के खिलाफ इस रिकॉर्ड को अपने नाम करने से चूक गए लेकिन उनके नाम फीफा विश्व कप में भाग लेने वाले सबसे उम्रदराज आउटफील्ड प्लेयर के रूप में जरूर दर्ज हो गया। रोनाल्डो ने ये उपलब्धि 41 साल 132 दिन की उम्र में हासिल की। रोनाल्डो इसके अलावा लियोनल मेसी के साथ फीफा विश्व कप के इतिहास में छह संस्करण में शिरकत करने वाले दूसरे खिलाड़ी बन गए।

End of Feed