FIFA World Cup: सऊदी अरब पटखनी देने के बावजूद नॉकआउट में पहुंचने में नाकाम रहा मैक्सिको

  • Agency by: Agency
  • Updated Dec 1, 2022, 01:37 PM IST

सऊदी अरब को पटखनी देने के बाद भी मैक्सिको की टीम नॉकआउट दौर में प्रवेश करने से चूक गई। गोल अंतर के आधार पर मैक्सिको को बाहर का रास्ता देखना पड़ा।

लुसैल: हेनरी मार्टिन और लुई शावेज के गोल की बदौलत भले ही मैक्सिको ने बुधवार रात को फीफा विश्व कप मैच में सऊदी अरब को 2-1 से हरा दिया हो लेकिन यह जीत उसे नॉकआउट दौर में पहुंचाने के लिये नाकाफी रही। ऐसा अर्जेंटीना की पोलैंड पर 2-0 की जीत के कारण हुआ जिससे नॉकआउट में पहुंचने का फैसला गोल अंतर से हुआ। मैक्सिको की टीम 1978 के बाद पहली बार अपने ग्रुप सी से अगले दौर में पहुंचने में विफल रही। ग्रुप सी से अर्जेंटीना और पोलैंड अगले दौर में पहुंची।

Raul-Jimenez

राउल जिमेंज( साभार AP)

मैक्सिको की टीम पिछले सात विश्व कप के राउंड 16 में पहुंची थी। उसके लिये मार्टिन ने 48वें मिनट में पहला गोल किया और शावेज ने चार मिनट बाद फ्री किक पर दूसरा गोल किया। शावेज काफी निराश थे, उन्होंने कहा, 'हमारे पास क्वालीफाई करने का मौका था, लेकिन हम ऐसा नहीं कर सके।'

End of Feed