FIFA World Cup 2022 Final, Argentina vs France: मेस्सी की अर्जेंटीना ने 36 साल बाद जीता खिताब, फ्रांस को पेनल्टी शूटआउट में हराया
अर्जेंटीना ने उठाया फीफा वर्ल्ड कप खिताब
अर्जेंटीना का स्क्वाड अपने मेडल ले रहा है और अब वो ट्रॉफी उठाएगा। अर्जेंटीना ने तीसरी बार फीफा वर्ल्ड कप खिताब जीता।गोल्डन मैन
अर्जेंटीना के कप्तान लियोनेल मेस्सी को फीफा गोल्डन बॉल से सम्मानित किया गया। मेस्सी को बेस्ट प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट चुना गया।गोल्डन बूट
फ्रांस के कायलिन एमबापे को फीफा गोल्डन बूट से सम्मानित किया गया। फीफा वर्ल्ड कप 2022 में एमबापे ने सबसे ज्यादा 8 गोल दागे।बेस्ट गोलकीपर ऑफ द टूर्नामेंट
अर्जेंटीना के गोलकीपर मार्टिनेज को फीफा बेस्ट गोलकीपर ऑफ द टूर्नामेंट का खिताब दिया गया। उन्हें गोल्डन ग्लव से सम्मानित किया गया।फर्नांडेज को मिला युवा प्लेयर अवॉर्ड
अर्जेंटीना के एंजो फर्नांडेज को फीफा यंग प्लेयर ऑफ द अवॉर्ड से सम्मानित किया गया।मेडल सेरेमनी शुरू हुई
सबसे पहले फीफा प्रमुख जियानी इनफेंटिनियो ने पांचों रेफरियों को गोल्ड मेडल से सम्मानित किया।जश्न में डूबा अर्जेंटीना
लियोनेल मेस्सी के नेतृत्व वाली अर्जेंटीना की जीत के बाद पूरा देश जश्न में डूब गया है। मेस्सी ने अपने करियर में आखिरकार फीफा वर्ल्ड कप खिताब जीतने में सफलता प्राप्त की।गोंजालो मोंटील ने जीत दिलाई
गोंजालो मोंटील ने अर्जेंटीना की तरफ से चौथी पेनल्टी ली। उन्होंने गेंद को जाली में भेदा और अर्जेंटीना को पेनल्टी शूटआउट में 4-2 से जीत दिलाई।कोलोमानी ने दागा गोल
फ्रांस की तरफ से चौथा पेनल्टी कोलोमानी लेने आए। उन्होंने गेंद को जाली में भेदा। फ्रांस 2-3 से पीछे।पेरेडेज ने दागा गोल
पेरेडेज ने अर्जेंटीना की तरफ से तीसरा पेनल्टी जमाया। उन्होंने दाएं ओर गेंद को जाली में भेदा। अर्जेंटीना ने 3-1 की बढ़त बनाई।ओटामेंडी का प्रयास असफल
फ्रांस की तरफ से तीसरा पेनल्टी ओटामेंडी लेने आए। उन्होंने दाएं तरफ नेट से काफी दूर गेंद को मारा। अर्जेंटीना 2-1 की बढ़त पर।डायबेला ने दिलाई बढ़त
अर्जेंटीना की तरफ से डायबेला दूसरा प्रयास करने आए। उन्होंने सीधे गेंद को जाली में भेदा। अर्जेंटीना ने 2-1 की बढ़त बनाई।फ्रांस का प्रयास बेकार
फ्रांस की तरफ से 20 नंबर की जर्सी वाले ने दूसरा प्रयास किया। गोलकीपर ने दाएं ओर डाइव लगाकर शानदार बचाव किया। अर्जेंटीना और फ्रांस 1-1 की बराबरी पर।लियोनेल मेस्सी का सफल प्रयास
लियोनेल मेस्सी ने अर्जेंटीना की तरफ से पहला पेनल्टी लिया। उन्होंने प्यार से गेंद को बाएं तरफ सरकाकर गोल किया। अर्जेंटीना और फ्रांस 1-1 की बराबरी पर।एमबापे का सफल प्रयास
कायलिन एमबापे ने फ्रांस की तरफ से पहला शूट किया। उन्होंने दाएं तरफ गेंद को जाली में भेजा। फ्रांस ने पेनल्टी शूटआउट में 1-0 की बढ़त बनाई।फ्रांस पहले स्ट्राइक लेगा और अर्जेंटीना बचाव करेगा
टॉस हुआ तो फ्रांस जीता। ह्यूगो लॉरिस ने कहा कि हमारी टीम पहले आक्रमण करेगी। यानी अर्जेंटीना को डिफेंस करना है।पेनल्टी शूटआउट से निकलेगा फैसला
अर्जेंटीना और फ्रांस के बीच फाइनल मैच का नतीजा अब पेनल्टी शूटआउट से निकलेगा। दोनों टीमें दो एक्स्ट्रा टाइम समाप्त होने के बाद 3-3 के स्कोर पर रहीं।दोनों एक्स्ट्रा टाइम समाप्त
अर्जेंटीना और फ्रांस के बीच फाइनल मैच में दोनों एक्स्ट्रा टाइम खत्म हो गए हैं। दोनों टीमें 3-3 की बराबरी पर हैं। अर्जेंटीना के लिए लियोनेल मेस्सी जबकि फ्रांस के लिए कायलिन एमबापे ने दूसरे एक्स्ट्रा टाइम में गोल दागे।एमबापे ने जमाई हैट्रिक
फ्रांस के कायलिन एमबापे ने दूसरे एक्स्ट्रा टाइम के 117वें मिनट में पेनल्टी पर गोल करके अपनी हैट्रिक पूरी की। फ्रांस ने स्कोर 3-3 से बराबर कर दिया। अर्जेंटीना और फ्रांस दोनों ने दूसरे एक्स्ट्रा टाइम पर गोल दागे।मेस्सी मेजिक, अर्जेंटीना के लिए दागा तीसरा गोल
दूसरे एक्स्ट्रा टाइम में लियोनेल मेस्सी का मेजिक दुनिया ने देखा। 108वें मिनट में मेस्सी ने गोल दागकर अर्जेंटीना को 3-2 की बढ़त पर पहुंचा दिया है। अर्जेंटीना ने लिखी जीत की इबारत।दूसरे एक्स्ट्रा टाइम का खेल शुरू
अब 15 मिनट में दोनों टीमें गोल करने के लिए पूरा जोर लगाएंगी। अगर इसमें दोनों टीमें गोल नहीं कर सकी तो मुकाबले का नतीजा पेनल्टी शूटआउट से निकलेगा। दूसरे एक्स्ट्रा टाइम का खेल शुरू हो गया है और अर्जेंटीना के कब्जे में गेंद है।104वें मिनट में अर्जेंटीना गोल करने से चूका
अर्जेंटीना ने 104वें मिनट में गोल करने का सुनहरा मौका गंवा दिया। मेस्सी ने अच्छा मूव बनाया था, लेकिन साथी खिलाड़ी ने उन्हें दोबारा पास नहीं दिया और यह गोल करने का मौका चला गया।रोड्रिगो डी पॉल और अलवारेज की जगह मार्टिनेस व पेरडेस आए
अर्जेंटीना ने एकसाथ दो खिलाड़ियों को बदला। रोड्रिगो डी पॉल और अलवारेज को बाहर बुलाया गया। इनकी जगह मार्टिनेज व पेरडेज को अंदर बुलाया गया।सात मिनट का खेल पूरा
अर्जेंटीना और फ्रांस के बीच एक्स्ट्रा टाइम के सात मिनट पूरे हो चुके हैं। दोनों ही टीमें कड़ी प्रतिस्पर्धा कर रही हैं, लेकिन कोई गोल करने में कामयाब नहीं हुआ है।एक्सट्रा टाइम का खेल शुरू
90 मिनट में 2-2 की बराबरी के बाद एक्स्ट्राटाइम का खेल शुरू हो गया है।मेस्सी के प्रयास को लॉरिस ने किया विफल
लियोनेल मेस्सी ने एडिशनल स्टॉपेज टाइम के सातवें मिनट में बेहतरीन किक जमाई, लेकिन फ्रांस के गोलकीपर ह्यूगो लॉरिस ने हवा में उछलकर इसे रोक दिया। मेस्सी का प्रयास विफल हो गया।8 मिनट का स्टॉपेज टाइम
अर्जेंटीना और फ्रांस के बीच 8 मिनट का स्टॉपेज टाइम रखा गया है। रेफरी ने खराब हुए समय को देखते हुए इसे आगे बढ़ाने का फैसला किया है। देखना दिलचस्प होगा कि इसमें गोल हो पाएगा या नहीं।थुरम को मिला पीला कार्ड
थुरम को मैच के 86वें मिनट में रेफरी ने पीला कार्ड दिखाया।एमबापे ने दागा दूसरा गोल
कायलिन एमबापे ने 79वें और 81वें मिनट में गोल दागर फ्रांस को दो-दो की बराबरी पर ला खड़ा किया। एमबापे ने शानदार गोल दागकर मुकाबला बेहद रोमांचक बना दिया।एमबापे ने दागा गोल
निकोलस ओटामेंडी ने फ्रांस के फॉरवर्ड खिलाड़ी को गिरा दिया, जिसके बाद फ्रांस को पेनल्टी मिली। एमबापे ने बिना किसी गलती के गेंद जाली में भेदी और अंतर को 1-2 से कम किया।एमबापे ने मौका गंवाया
70वें मिनट में एमबापे को गोल करने का मौका मिला था। उन्होंने क्रॉस पास पाया और गेंद को तेजी से लेकर आगे बढ़े व हवा में किक जमाई। गेंद जाली के ऊपर से चली गई। फ्रांस बैकफुट पर दिख रहा है।63वें मिनट में मारिया को किया गया रिप्लेस
अर्जेंटीना ने मैच के 63वें मिनट में बड़ा फैसला लेते हुए एंजेल डी मारिया को एक्यूना से रिप्लेस किया। एंजेल डी मारिया ने 32वें मिनट में गोल दागकर अर्जेंटीना की बढ़त 2-0 की थी।मेस्सी गोल करने से चूके
लियोनेल मेस्सी मैच के 60वें मिनट में गोल करने से चूक गए। एंजेल डी मारिया ने लेफ्ट विंग से शानदार मूव बनाकर क्रॉस पास किया और गेंद सीधे मेस्सी के पास आई। मगर मेस्सी ने जाली के बाहर किक जमाकर गोल करने का मौका गंवा दिया।एमबापे ने किया फाउल
फ्रांस के कायलिन एमबापे ने मैच के 57वें मिनट में रोड्रिगो डी पॉल को गिराकर फाउल किया। फ्रांसीसी स्ट्राइकर पर स्कोर में पिछड़ने का दबाव और निराशा साफ दिख रही है।राबियट को मिला पीला कार्ड
मैच के 54वें मिनट में रेफरी ने फ्रांस के राबियट को पीला कार्ड दिखाया। उन्होंने रोड्रिगो डी पॉल को पैर लगाकर गिराया था।फ्रांस को मिला कॉर्नर
50वें मिनट में फ्रांस को कॉर्नर मिला जब कायलिन एमबापे को हर्नांडेज ने गोलकीपर के पास रोक दिया। एंटोनी ग्रीजमैन ने कॉर्नर किक लिया, लेकिन फ्रांस के खिलाड़ी इस पर गोल करने में कामयाब नहीं हुए।जोश से लबरेज अर्जेंटीना
दूसरे हाफ के तीन मिनट का खेल पूरा हो चुका है। अर्जेंटीना की टीम जोश से लबरेज नजर आ रही है। वो दो बार फ्रांस के पाले में घुस चुकी है जबकि फ्रांस के हाथ ऐसा मौका एक बार भी नहीं लगा है। रोड्रिगो डी ने एक किक जमाई, जो सीधे ह्यूगो लॉरिस के हाथों में गई।दूसरे हाफ का खेल शुरू
अर्जेंटीना और फ्रांस के बीच फाइनल मुकाबले के दूसरे हाफ का खेल शुरू हो गया है। अर्जेंटीना ने पहले ही मिनट में अपना दबदबा दिखाया और फ्रांस के डी में घुसे, लेकिन गोल करने में कामयाब नहीं हुए।हाफ टाइम: अर्जेंटीना 2-0 से आगे
हाफ टाइम का बिगुल बज गया है। अर्जेंटीना ने 2-0 की बढ़त बना रखी है। लियोनेल मेस्सी (पेनल्टी) और एंजेल डी मारिया ने गोल दागकर अर्जेंटीना को बढ़त दिलाई।हर्नांडेज को मिला पीला कार्ड
अर्जेंटीना के हर्नांडेज ने मैदान पर घायल होने की एक्टिंग की, जिसका खामियाजा उन्हें भुगतना पड़ा। रेफरी ने हर्नांडेज को पीला कार्ड दिखाया।हॉकी इंडिया ने जारी किया ओडिशा संघ को कारण बताओ नोटिस, क्या है वजह?
पीएसएल के आयोजन की तारीखों का हुआ ऐलान, लगातार तीसरे साल होगा IPL से टकराव
एशियाई खेलों में भारतीय दल के प्रदर्शन की समीक्षा करेगा खेल मंत्रालय, निशानेबाजी और बैडमिंटन पर रहेगा फोकस
टीम इंडिया के बैटिंग कोच सितांशु कोटक ने बताया भुवी की कैसे हुई टीम इंडिया में वापसी
धनंजय डिसिल्वा के इस्तीफे के बाद श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने किया नए टेस्ट कप्तान के नाम का ऐलान
© 2026 Times Horizon Private Limited
