Exclusive: 'भारत के लिए खेलने का एहसास कभी खत्म नहीं होगा,' पद्म श्री मिलने के बाद सविता पूनिया ने खुशी का किया इजहार

एफआईएच नेशंस कप में मिली खिताबी जीत और पद्म श्री सम्मान से सम्मानित भारत की अनुभवी गोलकीपर सविता पूनिया अभिभूत हैं। उन्होंने टाइम्स नाउ के खास बातचीत करते हुए कहा कि वह आज जो कुछ भी हैं, वह सब हॉकी की बदौलत है। उन्होंने कहा कि वह महिलाओं की रोल मॉडल बनना चाहती हैं।

करिश्मा सिंह, नई दिल्ली। भारतीय महिला हॉकी टीम में डबल उपलब्धि का जश्न है। एक तरफ टीम ने एफआईएच नेशंस कप 2026 का खिताब अपने नाम किया। वहीं, दूसरी तरफ महिला हॉकी टीम की दिग्गज गोलकीपर सविता पूनिया को भारत सरकार ने पद्म श्री सम्मान से सम्मानित किया। भारत ने जीत के साथ प्रो लीग में वापसी।

Padma Shri Savita Punia

सविता पूनिया को मिला पद्म श्री। फाइल फोटो

एफआईएच नेशंस कप में मिली खिताबी जीत और पद्म श्री सम्मान से सम्मानित भारत की अनुभवी गोलकीपर सविता पूनिया ने टाइम्स नाउ स्पोर्ट्स की एडिटर करिश्मा से बात की। इस दौरान उन्होंने कहा कि वह आज जो कुछ भी हैं उसकी वजह हॉकी है। उन्होंने कहा कि यह मेरे देश के लिए है। सविता ने कहा कि भारत के लिए खेलने का एहसास कभी खत्म नहीं होगा। वह देश की युवा लड़कियों की रोल मॉडल बनना चाहती है।

End of Feed