EXCLUSIVE: एशियन गेम्स रिले में कांस्य पदक जीतने वाली भारतीय पुरुष टीम का अगली बार धमाकेदार प्रदर्शन का वादा

EXCLUSIVE: 'स्पोर्ट्स नाउ' ने एशियन गेम्स 2026 में कांस्य पदक जीतने भारतीय पुरुष रिले टीम के चारों धावकों धर्मवीर चौधरी, मनु थेक्किनालिल, जय कुमार और विशाल थेन्नारासु से खास बातचीत की जिसमें उन्होंने अपनी भावनाएं जाहिर कीं।

Indian Men's Relay Team Exclusive: मंगलवार को एशियाई खेलों 2026 के फाइनल में शानदार प्रदर्शन करते हुए भारत की पुरुष 4x400 मीटर रिले टीम ने ब्रॉन्ज़ मेडल जीता। धर्मवीर चौधरी, मनु थेक्किनालिल, जय कुमार और विशाल थेन्नारासु की भारतीय टीम ने 3:01.61 का समय लेकर तीसरा स्थान हासिल किया। यह मुकाबला बहुत कड़ा था, जिसमें शीर्ष तीन टीमों के बीच एक सेकंड से भी कम का अंतर था।

Asian Games 2026, Bronze Medal Winner India Mens Relay Team Exclusive Interview

एशियन गेम्स रिले में कांस्य जीतने वाली भारतीय पुरुष टीम से खास बातचीत (SPORTS NOW)

जापान ने 3:00.75 के समय के साथ गोल्ड मेडल जीता, जबकि कतर ने 3:00.93 का समय लेकर सिल्वर मेडल हासिल किया। भारत, जो सबसे तेज क्वालिफ़ायर के तौर पर फ़ाइनल में पहुंचा था, ने पोडियम पर जगह बनाने के लिए ज़बरदस्त दौड़ लगाई। इससे पहले दिन में महिला 4x400 मीटर रिले टीम के गोल्ड मेडल जीतने के बाद, इस ब्रॉन्ज़ मेडल ने आइची-नागोया एशियाई खेलों में भारत के एथलेटिक्स अभियान में एक और उपलब्धि जोड़ दी।

End of Feed