FIFA World Cup 2022: इंग्‍लैंड ने सेनेगल को एकतरफा मुकाबले में किया परास्‍त, अब फ्रांस से होगी भिड़ंत

  • Agency by: Agency
  • Updated Dec 5, 2022, 03:03 PM IST

England vs Senegal: इंग्‍लैंड ने फीफा विश्‍व कप के प्री क्‍वार्टर फाइनल मुकाबले में सेनेगल को एकतरफा अंदाज में 3-0 से मात दी। इंग्‍लैंड के कप्‍तान हैरी केन ने गोल करके कई उपलब्धियां हासिल की। अब इंग्‍लैंड की टीम अंतिम-8 में गत चैंपियन फ्रांस से भिड़ेगी। दोनों टीमों के बीच शनिवार को अल बायत स्‍टेडियम में मुकाबला खेला जाएगा।

KEY HIGHLIGHTS
  • फीफा वर्ल्‍ड कप में इंग्‍लैंड ने फ्रांस को 3-0 से हराया
  • इंग्‍लैंड के लिए हैरी केन, जोर्डन हेंडरसन और बुकायो साका ने गोल दागे
  • इंग्‍लैंड की क्‍वार्टर फाइनल में भिड़ंत गत चैंपियन फ्रांस से होगी

अल खोर (कतर): इंग्लैंड ने कप्तान हैरी केन के इस साल फुटबॉल विश्व कप में पहले गोल की बदौलत रविवार को यहां सेनेगल को 3-0 से हराकर क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई, जहां उसका सामना फ्रांस से होगा। केन ने इंग्लैंड की ओर से 52वां गोल दागा और वह देश की ओर से सर्वाधिक गोल के वेन रूनी के रिकॉर्ड से सिर्फ एक गोल पीछे हैं। उन्होंने 11 गोल के साथ बड़े टूर्नामेंटों में अपने देश के शीर्ष स्कोरर के रूप में गैरी लिनेकर को भी पीछे छोड़ दिया।

harry kane

इंग्‍लैंड ने सेनेगल को 3-0 से हराया

अल बायत स्टेडियम में जोर्डन हेंडरसन और बुकायो साका ने भी इंग्लैंड की ओर से गोल दागे। इन गोल में जूड बेलिंगहैम और फिल फोडेन की भी अहम भूमिका रही। रूस में पिछले विश्व कप के सेमीफाइनल में पहुंचने वाली इंग्लैंड का सामना अब शनिवार को अल बायत स्टेडियम में ही गत चैम्पियन फ्रांस से होगा।

End of Feed