Asian Games: शूटिंग में भारत को मिला दूसरा मेडल, एलावेनिल वालारिवान ने दूसरे सिल्वर पर साधा निशाना

एलावेनिल वलारिवान ने महिलाओं की 10 मीटर एयर राइफल स्पर्धा में 252.4 अंकों के कुल स्कोर के साथ व्यक्तिगत रजत पदक जीता। इस स्पर्धा में भारत का यह दूसरा सिल्वर मेडल है। इससे पहले वलारिवान, सोनम मस्कर और विदर्शा विनोद ने महिलाओं की 10 मीटर एयर राइफल टीम स्पर्धा में रजत पदक जीता था।

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। एलावेनिल वलारिवान ने महिलाओं की 10 मीटर एयर राइफल स्पर्धा में सिल्वर मेडल जीता। यह इस इवेंट में भारत का दूसरा सिल्वर मेडल है। इससे पहले वलारिवान, सोनम मस्कर और विदर्शा विनोद ने महिलाओं की 10 मीटर एयर राइफल टीम स्पर्धा में रजत पदक जीता था। वलारिवान ने भारत को दूसरा और वलारिवान का दूसरा सिल्वर मेडल है।

Elavenil

एलावेनिल वलारिवान ने जीता सिल्वर मेडल। फोटो- स्क्रीन ग्रैब

वलारिवान 21वें शॉट तक आगे चल रही थीं, लेकिन अंतिम तीन शॉट्स में हुई चूक के कारण वह बहुत कम अंतर से गोल्ड पदक जीतने से चूक गईं। जापान की हिनाता ताइची ने 253.0 अंकों के साथ शीर्ष स्थान हासिल किया, जो भारतीय खिलाड़ी से केवल 0.6 अंक आगे थीं। एलावेनिल ने स्पर्धा में 252.4 अंक हासिल किए। सोनम मस्कर 167.0 अंकों के साथ छठे स्थान पर रहीं।

End of Feed