'डबल' सिल्वर मेडल लेकर घर लौटे भारतीय तीरंदाज धीरज बोम्मादेवरा का हुआ जोरदार स्वागत, अब 'मिशन ओलंपिक' पर नजरें

Double Silver Medallist Archer Dhiraj Bommadevara Returns Home: एशियन गेम्स 2026 में तीरंदाजों ने सबसे बेहतरीन व ऐतिहासिक प्रदर्शन किया। इनमें दो सिल्वर मेडल जीतने वाले तीरंदाज धीरज बोम्मादेवरा की घर वापसी पर जोरदार स्वागत हुआ। धीरज ने कहा कि उनका अगला लक्ष्य ओलंपिक में जगह बनाना है।

जापान में हुए एशियन गेम्स 2026 में दो सिल्वर मेडल जीतने के बाद विजयवाड़ा लौटने पर भारतीय तीरंदाज धीरज बोम्मादेवरा का परिवार वालों, दोस्तों, खेल अधिकारियों और फैंस ने गर्मजोशी से स्वागत किया। मंगलवार को विजयवाड़ा एयरपोर्ट पर परिवार वालों, दोस्तों, खेल अधिकारियों और फैंस ने धीरज का गर्मजोशी से स्वागत किया।

archer Dhiraj Bommadevara returns home amid rousing welcome after double silver medal in asian games

एशियन गेम्स में डबल सिल्वर मेडल जीतने वाले धीरज का हुआ जोरदार स्वागत

ANI से बात करते हुए, धीरज बोम्मादेवरा ने इस शानदार स्वागत पर खुशी जताई और कहा कि यह स्वागत उन्हें और कड़ी मेहनत करने और देश व राज्य का नाम रोशन करने के लिए प्रेरित करेगा। उन्होंने कहा कि उनके अगले लक्ष्य वर्ल्ड चैंपियनशिप (जिसमें ओलंपिक कोटा मिलेगा) और उसके बाद 2028 में लॉस एंजिल्स ओलंपिक हैं।

End of Feed