Deepika Kumari Exclusvie: कोच के साथ खास सेलिब्रेशन पर क्या बोलीं दीपिका, एक्सक्लूसिव बातचीत में शेयर की जीत की फीलिंग

चीन को हराकर 44 साल बाद गोल्ड जीतकर ओलंपिक के लिए क्वालीफाई करने वाली भारतीय विमेंस हॉकी टीम की खिलाड़ी दीपिका कुमारी ने स्पोर्ट्सनाउ से एक्सक्लूसिव बात की है। दीपिका ने कोच के साथ खास सेलिब्रेशन से लेकर टीम की तैयारी पर भी बात की है।

चीन को हराकर 44 साल बाद एशियाई खेलों में गोल्ड मेडल जीतने वाली भारतीय टीम ने लॉस एंजिलिस ओलंपिक 2028 के लिये क्वालीफाई कर लिया है। भारत की ओर से एकमात्र गोल 200वां मुकाबला खेल रही लालरेम्सियामी ने दसवें मिनट में किया। जीत के बाद दीपिक कुमारी ने स्पोर्ट्स नाउ से एक्सक्लूसिव बात की है। उन्होंने इस जीत को अपने परिवार और कोच को समर्पित किया है। दीपिका ने सेलिब्रेशन के बारे में बताया कि ये तो शुरुआत है। अभी होटल में जाके तो सब पागल होने वाले हैं। बस में तो फुल डांस चलता हुआ जाएगा।

DEEPIKA KUMARI

दीपिका कुमारी (साभार-x)

गोल्ड का मन बनाकर आए थे

दीपिका ने इस मुकाबले को जिक्र करते हुए कहा 'जब हम लास्ट टाइम एशियन गेम्स खेलने आए थे तो ब्रॉन्ज पे गए थे तो उधर से माइंडसेट यह था कि नेक्स्ट टाइम जाएंगे तो गोल्ड ही लेके आएंगे। ओलंपिक में ना जाने का मलाल था। ओलंपिक का सपना टूटता है तो बहुत ऐसे था कि ये क्या हो गया अभी हॉकी खत्म तो नहीं हो जाएगी हमारी? हम इसी माइंडसेट से आए थे कि हमें इधर से ही क्वालीफाई करके जाना है।

End of Feed