भारत आईं क्रिस्टियानो रोनाल्डो की बहन एल्मा अवेइरो, केरलम के सीएम सतीशन से की मुलाकात

स्टार फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो की बहन एल्मा अवेइरो ने बुधवार को केरलम की यात्रा के दौरान राज्य के मुख्यमंत्री वी डी सतीशन से मुलाकात की। मुख्यमंत्री सतीशन ने सोशल मीडिया पर इस मुलाकात का एक वीडियो शेयर किया है। उन्होंने केरलम के फुटबॉल फैंस की ओर से रोनाल्डो के लिए शुभकामनाएं भेजी हैं। जिसे अवेइरो ने रोनाल्डो तक तक पहुंचाने का वादा किया है।

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। स्टार फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो की बहन एल्मा अवेइरो ने बुधवार को केरलम की यात्रा के दौरान राज्य के मुख्यमंत्री वी डी सतीशन से मुलाकात की। राज्य के मुख्यमंत्री कार्यालय (सीएमओ) के अनुसार यह मुलाकात मंगलवार को कोझिकोड में हुई।

Ronaldo sister Elma Aveiro

रोनाल्डो की बहन ने केरलम के मुख्यमंत्री से की मुलाकात। फोटो- ANI

मुख्यमंत्री सतीशन ने ’एक्स’ पर इस संक्षिप्त मुलाकात का एक वीडियो भी शेयर किया। उन्होंने लिखा, 'केरलम की अपनी यात्रा के दौरान क्रिस्टयानो रोनाल्डो की बहन एल्मा अवेइरो के साथ बातचीत हुई। मैंने उन्हें बताया कि मलयालियों के दिल में फुटबॉल और क्रिस्टियानो रोनाल्डो के लिए कितना अपार जुनून और प्यार है।’

End of Feed