पाकिस्तान के हालत को देखते हुए कम ही टीम पड़ोसी देश का दौरान करने के लिए सोचती हैं। पाकिस्तान के बिगड़े हालत और आतंकवाद के चलते टीमें दौरा करने से डरती हैं। इन्हीं सब को देखते हुए क्रिकेट के इतिहास में अभी तक एक टीम ने पाकिस्तान का कभी दौरान नहीं किया था। हालांकि, अब यह प्रथा टूटने वाली है।
जिम्बावे करेगी पाकिस्तान का दौरा। फोटो- PCB
जिम्बाब्वे की महिला क्रिकेट टीम पहली बार पाकिस्तान के दौर पर जाएगी। ये दौरा आईसीसी विमंस चैंपियनशिप-2025 का हिस्सा होगा। इस ऐलान से पहले जिम्बाब्वे की महिला टीम ने कभी भी पाकिस्तान का दौरा नहीं किया है। ये पहली बार होगा और टीम पहली ही बार में अपनी छाप छोड़ना चाहेगी।
मई में दौरा
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने बताया कि सभी मैच 3 से 15 मई के बीच कराची के नेशनल स्टेडियम में खेले जाएंगे। मेहमान टीम 29 अप्रैल को कराची पहुंचेगी। तीन मई से वनडे सीरीज की शुरुआत होगी तो वहीं 12 मई से टी20 सीरीज खेली जाएगी। ये सभी मैच कराची के नेशनल बैंक स्टेडियम में खेले जाएंगे। पहला वनडे तीन मई को होगा। इसके बाद दूसरा और तीसरा वनडे छह और नौ मई को खेला जाएगा। 12 मई को पहले टी20 के बाद दूसरा मैच 14 और तीसरा मैच 15 मई को खेला जाएगा।
पांचवें स्थान पर है पाकिस्तान
पाकिस्तान वर्तमान में आईसीसी चैंपियनशिप में दो अंकों के साथ पांचवें स्थान पर है। पीसीबी के एक अधिकारी ने बताया कि यह श्रृंखला इंग्लैंड में 12 जून से पांच जुलाई तक होने वाले आईसीसी महिला टी20 विश्व कप की तैयारियों का हिस्सा है। पाकिस्तान महिला टीम टी20 विश्व कप से पहले डबलिन में वेस्टइंडीज और आयरलैंड के साथ त्रिकोणीय टी20 श्रृंखला में भाग लेगी।
