वर्ल्ड चैंपियन टीम इंडिया पर क्या बोले जिम्बाब्वे के खिलाफ खेलने वाली युवा ब्रिगेड

  • Agency by: Agency
  • Updated Jul 5, 2024, 06:46 PM IST

टीम इंडिया की जीत पर हर कोई फूले नहीं समा रहा है। जिम्बाब्वे दौरे पर गई युवा भारतीय टीम ने भी टी20 वर्ल्ड चैंपियन बनने वाली टीम के प्रति अपनी फीलिंग शेयर की है। बीसीसीआई द्वारा जारी किए वीडियो में रियान पराग से लेकर अभिषेक शर्मा ने चैंपियन टीम पर अपनी प्रतिक्रिया दी है।

हाल में समाप्त हुए टी20 विश्व कप में भारत की भावनात्मक जीत की प्रशंसा करते हुए शुभन गिल और रियान पराग जैसी पीढ़ी के सितारों ने इसे ‘प्रेरणादायक’ करार किया और भविष्य में देश को और अधिक गौरवान्वित करने का संकल्प लिया। भारत के युवा खिलाड़ी यहां शनिवार से हरारे स्पोर्ट्स क्लब में जिम्बाब्वे के खिलाफ पांच मैच की टी20 अंतरराष्ट्रीय श्रृंखला खेलेंगे। गिल यहां दल की अगुआई करेंगे और वह रोहित शर्मा की अगुआई वाली टीम में बतौर ‘रिजर्व’ मौजूद थे लेकिन टी20 विश्व कप का ग्रुप चरण खत्म होने के बाद लौट आये थे।

Cricket News Hindi, khel samachar, sports news hindi

भारत-जिम्बाब्वे टी20 सीरीज (साभार-BCCI)

इस 24 साल के खिलाड़ी ने इस जीत को उपलब्धि बताया। पिछले हफ्ते बारबडोस में दक्षिण अफ्रीका पर फाइनल में सात रन की रोमांचक जीत के बारे में अपने अहसास साझा करते हुए बीसीसीआई से कहा, ‘‘यह उन सभी के लिए बहुत खास रही होगी और मेरे लिए भी। वे इसके लिए बहुत मेहनत कर रहे थे। इसलिये यह एक उपलब्धि है। ’’ आईपीएल 2024 में सनराइजर्स हैदराबाद के लिए शानदार प्रदर्शन करने वाले अभिषेक शर्मा ने कई बार के विश्व कप विजेता युवराज सिंह के साथ यह फाइनल देखा।

End of Feed