ODI World Cup Qualifier: जिम्बाब्वे का रिकॉर्ड तोड़ प्रदर्शन जारी, वनडे में पहली बार पार किया यह आंकड़ा

  • Authored by: शेखर झा
  • Updated Jun 26, 2023, 07:34 PM IST

ODI World Cup Qualifier, ZIM vs USA: जिम्बाब्वे में खेले जा रहे वनडे वर्ल्ड कप क्वालीफायर मुकाबले में सोमवार को जिम्बाब्वे का सामना यूएसए से हुआ। इस मुकाबले में जिम्बाब्वे के बल्लेबाजों का बल्ला जमकर चला। बल्लेबाजों की तूफानी पारी की बदौलज टीम ने वनडे में इतिहास रच दिया।

KEY HIGHLIGHTS
  • जिम्बाब्वे बनाम यूनाइटेड स्टेट ऑफ अमेरिका।
  • जिम्बाब्वे ने वनडे में पहली बार 400 से ज्यादा रन बनाए।
  • कप्तान सीन विलियम्स ने खेली कप्तानी पारी।

ODI World Cup Qualifier, ZIM vs USA: भारत की मेजबानी अक्टूबर-नवंबर में वनडे वर्ल्ड कप का आयोजन होना है। इसमें कुल 10 टीमें हिस्सा लेंगी। 8 टीमों ने क्वालीफाई कर लिया है, जबकि बचे दो जगहों के लिए मुकाबला खेला जा रहा है। सोमवार को आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप क्वालीफायर के 17वें मुकाबले में उलटफेर करने वाली टीम जिम्बाब्वे का सामना यूएसए से हुआ। इस मुकाबले में जिम्बाब्वे टीम के खिलाड़ियों ने शानदार बल्लेबाजी कर इतिहास रच दिया। टीम ने 50 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 408 रन बनाए, जबकि जवाब में खेलने उतरी यूएसए की टीम 25.1 ओवर में 104 रन पर ढेर हो गई। टीम ने 304 रन से जीत हासिल की।

ZIM vs USA

जिम्बाब्वे का खिलाड़ी शॉट जमाते हुए। (फोटो- आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप के ट्विटर से)

जिम्बाब्वे ने पहली बार बनाया 400 से ज्यादा रन

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम ने 50 ओवर में 8.16 की स्ट्राइक रेट से 408 रन बनाए। टीम ने वनडे में पहली बार 400 से ज्यादा का स्कोर खड़ा किया। इसके साथ ही 400+ का स्कोर बनाने के मामले में जिम्बाब्वे सातवीं टीम बन गई। दक्षिण अफ्रीका और भारत की टीम टॉप पर है। दोनों टीमों ने यह कारनामा 6-6 बार कर चुकी हैं। इसके अलावा इंग्लैंड 5 बार, श्रीलंका-ऑस्ट्रेलिया 2-2 बार और न्यूजीलैंड 1 बार ऐसा कर चुकी है।

End of Feed