ZIM vs NZ Test Day 1 Highligts: मैट हैनरी की करिश्माई गेंदबाजी के सामने जिंबाब्वे ने टेके घुटने, पहली पारी में 149 रन पर सिमटा, न्यूजीलैंड ने मजबूत की पकड़

न्यूजीलैंड ने जिंबाब्वे के खिलाफ सीरीज के पहले टेस्ट मैच के पहले दिन अपनी पकड़ मजबूत कर ली है। जानिए कैसा रहा मैच के पहले दिन के खेल का हाल?

बुलावायो: तेज गेंदबाज मैट हैनरी के छह विकेट की बदौलत न्यूजीलैंड ने बुधवार को जिम्बाब्वे के खिलाफ नौ साल बाद खेले जा रहे पहले टेस्ट के पहले दिन मेजबान टीम को पहली पारी में 149 रन पर समेट दिया। स्टंप तक न्यूजीलैंड के बिना विकेट गंवाए 92 रन बना लिए थे। डेवोन कॉनवे 12वां टेस्ट अर्धशतक पूरा करने के बाद 51 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद थे जबकि दूसरे छोर पर उनके साथ विल यंग 41 रन बनाकर खेल रहे थे।

New Zealand Cricket team

न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम (फोटो क्रेडिट @ZimCricketv X)

चायकाल के बाद 149 रन पर ढही जिंबाब्वे की पारी

जिम्बाब्वे के कप्तान क्रेग इर्विन ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने का फैसला किया लेकिन टीम पहले दिन ढाई सत्र के अंदर आउट हो गई और यह इस साल पारी में उसका दूसरा सबसे कम स्कोर रहा। खेल के लंबे प्रारूप में ब्रायन बेनेट, बेन कुरेन और सिकंदर रजा की वापसी हैनरी की धारदार गेंदबाजी के सामने कारगर साबित नहीं हुई क्योंकि उन्होंने अपनी बेहतरीन लाइन एवं लेंथ से बल्लेबाजों को लगातार चुनौती दी।

End of Feed