T20 World Cup 2026: टी20 विश्व कप के लिए जिंबाब्वे की टीम का ऐलान, सिकंदर रजा संभालेंगे कमान

जिंबाब्वे क्रिकेट बोर्ड सिकंदर रजा की कप्तानी में भारत और श्रीलंका की मेजबानी में आयोजित होने जा रहे टी20 विश्व कप 2026 के लिए अपनी टीम का ऐलान कर दिया है। जानिए किन खिलाड़ियों को मिली है टीम में जगह।

हरारे: जिम्बाब्वे के युवा बल्लेबाज ब्रायन बेनेट को अगले महीने भारत और श्रीलंका में होने वाले टी20 विश्व कप के लिए अनुभवी सिकंदर रजा की अगुवाई वाली टीम में शामिल किया गया है। जिम्बाब्वे को ग्रुप बी में ऑस्ट्रेलिया, श्रीलंका, आयरलैंड और ओमान के साथ रखा गया है। आईसीसी क्वालीफायर और पाकिस्तान दौरे पर अपनी बल्लेबाजी से प्रभावित करने वाले 22 साल के बेनेट के पास अब वैश्विक मंच पर खुद को साबित करने का मौका होगा।

Zimbabwe Cricket team

जिंबाब्वे क्रिकेट टीम (फोटो क्रेडिट Zimbabwe Cricket X)

युवा बेनेट ने पाकिस्तान दौरे पर किया था शानदार प्रदर्शन

पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच खेली गयी पांच मैचों की टी20 अंतरराष्ट्रीय श्रृंखला में बेनेट तीन बार अर्धशतक पूरा करने से चूक गये थे। उन्होंने हालांकि क्रमशः 49, 49 और 47 रन की पारियां खेली थी। टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में उनका स्ट्राइक रेट 52 मैचों में 145 से अधिक है, जिसमें एक शतक और नौ अर्धशतक शामिल हैं। बेनेट को रजा और पूर्व कप्तान ब्रेंडन टेलर का मार्गदर्शन मिलेगा। तेज गेंदबाज ब्लेसिंग मुजरबानी और रिचर्ड नगारवा की जोड़ी के साथ-साथ स्पिनर ग्रीम क्रेमर की मौजूदगी गेंदबाजी आक्रमण में विविधता लाने की कोशिश करेंगी।

End of Feed