जहीर खान ने खरीदी मनजोत कालरा की टीम, जाफना किंग्स के बने सह-मालिक; फ्रेंचाइजी का बदला नाम

भारत के पूर्व तेज गेंदबाज जहीर खान ने लंका प्रीमियर लीग में एक टीम खरीद ली है। वह जाफना किंग्स के सह-मालिक बन गए हैं। श्रीलंका क्रिकेट ने किंग्स के मालिक, स्पोर्ट्स कम्यून के साथ फ्रेंचाइजी एग्रीमेंट खत्म कर दिया था। फिक्सिंग के मामले में टीम के को-ओनर मनजोत कालरा पुलिस की कस्टडी में हैं।

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारत के पूर्व तेज गेंदबाज जहीर खान ने लंका प्रीमियर लीग में एक टीम खरीद ली है। वह जाफना किंग्स के सह-मालिक बन गए हैं। स्टॉकहोम स्थित ग्लोबल स्पोर्ट्स ओनरशिप ग्रुप 'एंकर स्पोर्ट्स AB' ने 'किंग्स' का अधिग्रहण पूरा कर लिया है और टीम का आधिकारिक तौर पर नाम बदलकर 'एंकर जाफना किंग्स' कर दिया है।

Zaheer Khan

जहीर खान बने जाफना किंग्स के को-ओनर। फोटो- AP

जहीर, एंकर स्पोर्ट्स के मालिक नागेंद्र सिद्दुतम के साथ को-ओनर (सह-मालिक) के तौर पर जुड़ गए हैं। यह ग्रुप ग्लोबल फ्रेंचाइजी क्रिकेट में अपनी मौजूदगी बढ़ा रही है। किंग्स अभी आठ मैचों में 11 पॉइंट के साथ टेबल में सबसे ऊपर है।

End of Feed