WI vs IND First T20 Match: दो टेस्ट और तीन वनडे मैचों की सीरीज पर कब्जा जमाने के बाद टीम इंडिया पांच टी20 मैचों की सीरीज पर कब्जा करने के लिए 3 अगस्त को उतरी। लेकिन इस मुकाबले में कप्तानी की प्लानिंग सफल नहीं हो सकी। पांच टी20 मैचों की सीरीज के पहले मुकाबले में टीम इंडिया को वेस्टइंडीज से रोमांचक मुकाबले में महज 4 रन से हार झेलनी पड़ी। इसी जीत के साथ वेस्टइंडीज 1-0 से बढ़त बना ली है। इस मुकाबले के अंतिम में एक रोमांचक दृश्य देखने को मिला।
अंपायर और वेस्टइंडीज खिलाड़ी के साथ युजवेंद्र चहल।
दो बार मैदान पर आए चहल
ब्रायन लारा स्टेडियम में खेले गए इंडिया और वेस्टइंडीज का मुकाबला काफी रोमांचक रहा। मैच के अंतिम समय दोनों टीमों की सांसें थम सी गई थी, क्योंकि अंतिम ओवर की पहली गेंद पर कुलदीप यादव आउट हो गए और टीम इंडिया को जीत के लिए पांच गेंदों पर 10 रन चाहिए थे। इस बीच कप्तान और कोच मुकेश कुमार को बल्लेबाजी के लिए भेजने को तैयार थे, लेकिन इस बीच, युजवेंद्र चहल मैदान पर बल्लेबाजी के लिए पहुंच गए। वहीं, कप्तान हार्दिक और कोच राहुल द्रविड़ ने आवाज देकर वापस बुलाया गया। लेकिन MCC नियम के अनुसार, चहल ही बल्लेबाजी करने उतरे। चहल ने टेंशन के बीच सबको हंसने पर मजबूर कर दिया।
चहल और मुकेश रहे थे नाबाद
पहले टी20 मुकाबले में टीम इंडिया को वेस्टइंडीज के हाथों महज 4 रन से हार झेलनी पड़ी। 10वें नंबर पर गलती से बल्लेबाजी करने उतरे युजवेंद्र चहल नाबाद रहे। वहीं, 11वें नंबर पर बल्लेबाजी करने आए मुकेश कुमार भी नाबाद रहे। युजवेंद्र चहल ने एक गेंदों पर एक रन बनाकर नाबाद रहे। वहीं, मुकेश कुमार ने एक गेंदों पर एक रन बनाकर नाबाद रहे।
