युजवेंद्र चहल ने इतिहास रचा, टी20 में 400 विकेट लेने वाले बने पहले भारतीय गेंदबाज

युजवेंद्र चहल ने T20 इतिहास रच दिया है। वह इस फॉर्मेट में 400 विकेट लेने वाले पहले भारतीय बन गए हैं। उन्होंने हरियाणा के लिए खेलते हुए सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में यह उपलब्धि हासिल की।

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। युजवेंद्र चहल ने इतिहास रच दिया और T20 में 400 विकेट लेने वाले पहले भारतीय गेंदबाज बनकर रिकॉर्ड बुक में अपना नाम दर्ज करा लिया। सीनियर लेग-स्पिनर ने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के हरियाणा के लीग स्टेज गेम में तमिलनाडु के खिलाफ यह उपलब्धि हासिल की। चहल इस बड़ी उपबलब्धि से एक विकेट दूर थे। तमिलनाडु के खिलाफ चहल ने सिर्फ 16 रन देकर तीन विकेट लिए। उनके इस स्पेल की बदौलत हरियाणा ने TN को 124 रन पर आउट कर दिया। उन्होंने सिर्फ 16.1 ओवर में टारगेट हासिल कर लिया।

Yuzvendra Chahal (2)

युजवेंद्र चहल ने रचा इतिहास। फोटो- AP

चहल ने 346 मैचों की 340 पारियों में 402 विकेट लिए हैं। वह IPL में पंजाब किंग्स (PBKS) का हिस्सा हैं। उन्होंने अपना IPL करियर मुंबई इंडियंस (MI) के साथ शुरू किया था और उनके लिए सिर्फ एक गेम खेला था। चहल IPL 2014 के मेगा-ऑक्शन में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) में शामिल हुए और 2021 तक उनके लिए खेले। वह IPL 2022 से 2024 तक राजस्थान रॉयल्स के लिए खेले। फिर 18 करोड़ रुपये में PBKS में शामिल हुए। PBKS ने उन्हें IPL 2027 के मिनी-ऑक्शन से पहले रिटेन किया है।

End of Feed