WI vs IND 2nd T20 Match: अच्छी गेंदबाजी कर रहे कुलदीप को टीम का समर्थन, जानिए चहल ने ऐसा क्यों कहा

  • Agency by: Agency
  • Updated Aug 6, 2023, 01:06 PM IST

WI vs IND 2nd T20 Match: भारत और वेस्टइंडीज के बीच दूसरस टी20 मुकाबला आज यानी 6 अगस्त को खेला जाएगा। यह मुकाबला वेस्टइंडीज से ज्यादा भारतीय टीम के लिए अहम है। पांच टी20 मैचों की सीरीज के पहले मुकाबले में वेस्टइंडीज के हाथों भारतीय टीम को रोमांचक मुकाबले में हार झेलनी पड़ी थी। सीरीज पर अभी 1-0 से वेस्टइंडीज का कब्जा है।

WI vs IND 2nd T20 Match: लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल जानते हैं वनडे फॉर्मेट में कुलदीप यादव को उन पर प्राथमिकता क्यों दी जा रही है और वह एशिया कप और विश्व कप की टीम में जगह बनाने को लेकर चिंतित नहीं हैं। चहल को वेस्टइंडीज के खिलाफ तीन वनडे मैचों की सीरीज में अंतिम एकादश में नहीं लिया गया था। उन्होंने पहले टी20 मैच में हिस्सा लिया जो इंडियन प्रीमियर लीग के बाद उनका पहला मैच था। उन्होंने इस मैच में अपने पहले ओवर में दो विकेट लेकर अपनी जीवंत उपस्थिति दर्ज कराई। भारत यह मैच चार रन से हार गया था।

Yuzvendra Chahal, Kuldeep Yadav

युजवेंद्र चहल और कुलदीप यादव। (फोटो- BCCI Twitter)

चहल ने दूसरे टी20 मैच से पहले कहा,‘टीम संयोजन हमारी प्राथमिकता है और इसमें कुछ नया नहीं है। सातवें नंबर पर हम अमूमन रवींद्र जडेजा या अक्षर पटेल को उतारते हैं। अगर विकेट स्पिनरों के अनुकूल हो तो तभी हम तीन स्पिनर उतारते हैं।’ उन्होंने कहा,‘कुलदीप वास्तव में अच्छी गेंदबाजी कर रहा है और वह शानदार लय में है और इसलिए टीम उसका समर्थन कर रही है। मैं नेट पर कड़ा अभ्यास करता हूं ताकि जब भी मुझे मौका मिले मैं उसका फायदा उठा सकूं।’

End of Feed