Womens ODI World Cup 2027: विश्व कप से पहले देश की बेटियों को युवराज ने दिया गुरुमंत्र

Womens ODI World Cup 2027: पूर्व भारतीय स्टार युवराज सिंह ने भारतीय महिला क्रिकेट टीम को परिस्थिति के अनुसार खेलने और फैंस की भारी उम्मीदों के बोझ तले न दबने की सलाह दी है। भारतीय महिला टीम 30 सितंबर से शुरू हो रहे वनडे विश्व कप में ट्रॉफी के सूखे को खत्म करने की उम्मीद कर रही है।

Womens ODI World Cup 2027: वनडे विश्व कप 2025 की उलटी गिनती शुरू हो चुकी है और भारतीय महिला क्रिकेट टीम खिताब के सूखे को खत्म करने के इरादे से तैयारियों में जुटी है। इस बीच, भारत के पूर्व स्टार ऑलराउंडर युवराज सिंह और महिला टीम की पूर्व कप्तान मिताली राज ने खिलाड़ियों को मानसिक मजबूती और सही दृष्टिकोण अपनाने की सलाह दी है।

Womens world cup photo trophy launch

विमेंस वर्ल्ड कप 2027 (फोटो- ICC)

"परिस्थिति के अनुसार खेलें, उम्मीदों के अनुसार नहीं" – युवराज सिंह

भारत को 2011 वनडे वर्ल्ड कप जिताने में अहम भूमिका निभाने वाले युवराज सिंह ने कहा कि खिलाड़ियों को केवल ट्रॉफी जीतने के बारे में सोचने के बजाय हर पल खेल का आनंद लेना चाहिए।उन्होंने कहा कि "परिस्थिति के अनुसार खेलें, उम्मीदों के अनुसार नहीं। यह इतिहास रचने का शानदार मौका है, लेकिन शुरुआत से ही जीत के बारे में सोचने के बजाय पूरी प्रक्रिया पर ध्यान दें। मेहनत का परिणाम जरूर मिलेगा।"युवराज के अनुसार, किसी भी बड़े टूर्नामेंट में दबाव स्वाभाविक है, लेकिन उससे निपटने के लिए अनुभव और आत्मविश्वास बेहद जरूरी है। उन्होंने कहा कि "आप यह नहीं सोच सकते कि हरमन, स्मृति या जेमिमा आपको हर बार मैच जिताएंगी। हर खिलाड़ी को यह विश्वास होना चाहिए कि वह अपने दम पर मैच खत्म कर सकता है।"

End of Feed