युवराज सिंह बोले- चोटिल अक्षर पटेल की जगह अश्विन नहीं, इन दोनों में किसी को चुना जाना चाहिए था

  • Agency by: भाषा
  • Updated Sep 29, 2023, 04:48 PM IST

Yuvraj Singh on World Cup 2023 India Squad: भारतीय क्रिकेट टीम में अंतिम समय पर एक बड़ा बदलाव देखने को मिला है। चोटिल अक्षर पटेल की जगह रविचंद्रन अश्विन को टीम में शामिल किया गया है। अब पूर्व भारतीय धुरंधर युवराज सिंह ने कहा है कि चोटिल अक्षर पटेल की जगह अश्विन नहीं, बल्कि चहल या सुंदर को टीम में जगह मिलनी चाहिए थी।

विश्व कप 2011 के नायक रहे युवराज सिंह (Yuvraj Singh) का मानना है कि भारतीय टीम बेहतरीन खिलाड़ियों से भरी हुई है लेकिन घरेलू टीम के लाइन अप में चोटिल अक्षर पटेल की जगह कलाई के स्पिनर युजवेंद्र चहल या वाशिंगटन सुंदर को शामिल किया जाना चाहिए था।

Yuvraj Singh

युवराज सिंह (Instagram)

चोट के कारण आल राउंडर अक्षर विश्व कप में नहीं खेल पायेंगे जिससे टीम प्रबंधन ने उनकी जगह सीनियर ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन को शामिल किया है।अश्विन को आस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे श्रृंखला के लिए टीम में शामिल किया गया था और अंत में उन्हें अंतिम 15 खिलाड़ियों की टीम में चुना गया जबकि चहल और वाशिंगटन ऐसा करने से चूक गये।

End of Feed