2023 वनडे विश्व कप के लिए युवराज सिंह की भविष्यवाणीः ये बल्लेबाज है ओपनिंग का प्रबल दावेदार

  • Agency by: Agency
  • Updated Dec 5, 2022, 07:57 PM IST

Yuvraj Singh prediction for ICC ODI World cup 2023: टीम इंडिया के पूर्व धाकड़ बल्लेबाज युवराज सिंह ने अगले साल भारत में होने वाले वनडे विश्व कप के लिए भारतीय टीम की सलामी जोड़ी में रोहित शर्मा का साथ देने के लिए ओपनिंग का प्रबल दावेदार कौन होगा, इसकी भविष्यवाणी की है व अपनी पसंद को बताया है।

भारत को 2011 में विश्व चैंपियन बनाने में अहम भूमिका निभाने वाले युवराज सिंह का मानना है कि शुभमन गिल 2023 में भारत में होने वाले वनडे विश्व कप में पारी का आगाज करने के लिए प्रबल दावेदार है। गिल बांग्लादेश में चल रही एकदिवसीय श्रृंखला में भारतीय टीम का हिस्सा नहीं है लेकिन वह न्यूजीलैंड दौरे पर गई टीम में शामिल थे।

yuvraj_singh

युवराज सिंह

युवराज ने दृष्टिहीन टी-20 विश्वकप के उद्घाटन समारोह से इतर पीटीआई से कहा, ‘‘मेरा मानना है कि शुभमन बहुत अच्छा प्रदर्शन कर रहा है और उसके प्रदर्शन में निरंतरता है। मुझे लगता है कि वह 2023 विश्वकप में भारत की तरफ से पारी का आगाज करने के लिए प्रबल दावेदार है।’’ वर्ष 2019 में क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास लेने वाले युवराज अपने राज्य पंजाब के युवा क्रिकेटरों के लिए मेंटर (मार्गदर्शक) की भूमिका निभाते रहे और इनमें गिल भी शामिल हैं।

End of Feed