पाकिस्तान में मिला जूनियर जसप्रीत बुमराह, हूबहू करता है नकल-वीडियो हुआ वायरल

सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो पाकिस्तान का बताया जा रहा है। इस वीडियो में एक नन्हा फैन हूबहू जसप्रीत बुमराह की तरह गेंदबाजी करता हुआ दिख रहा है। इस वीडियो को वसीम अकरम ने भी शेयर किया।

जसप्रीत बुमराह आज क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट में दुनिया के सबसे बेहतरीन गेंदबाज हैं। उन्होंने बीते कुछ सालों में खुद को बेस्ट बॉलर के तौर पर स्थापित किया है। बुमराह कितने बड़े गेंदबाज बन गए हैं कि अब उनकी पहचान केवल भारत के सबसे बड़े मैच विनर के तौर पर ही सीमित नहीं रह गई, बल्कि आने वाली पीढ़ी भी इस गेंदबाज की तरह बनने का सपना देखने लगी है। अब उनके फैंस भारत तक ही सीमित नहीं हैं, बल्कि उनकी दीवानगी सीमा लांघ चुकी है।

Cricket News Hindi, khel samachar, sports news hindi (131)

जसप्रीत बुमराह (साभार-ICC)

इसका एक उदाहरण तब देखने को मिला जब पाकिस्तान से एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। इस वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि एक छोटा बच्चा बुमराह के अनोखे गेंदबाजी एक्शन की हूबहू नकल करता हुआ बॉलिंग कर रहा है। इस वीडियो ने इंटरनेट पर तहलका मचा दिया।

End of Feed