45 की उम्र तक इंटरनेशनल क्रिकेट खेल सकते हैं रोहित, बस माननी होगी योगराज की सलाह

रोहित शर्मा के इंटरनेशनल क्रिकेट करियर पर सवाल उठने लगे हैं। कुछ रिपोर्ट्स में यह दावा किया गया है कि विराट और उनका ऑस्ट्रेलिया का दौरा आखिरी हो सकता है, लेकिन इस बीच युवराज सिंह के पिता ने रोहित को लेकर यह दावा किया है कि अगर हिटमैम चाहे तो 45 की उम्र तक वह खेल सकते हैं।

टीम इंडिया के वनडे कप्तान रोहित शर्मा के बारे में कुछ रिपोर्ट्स में यह दावा किया गया है कि आगामी ऑस्ट्रेलिया दौरा उनके व्हाइट बॉल क्रिकेट का आखिरी सीरीज हो सकता है। लेकिन इस खबर के फौरन बाद एक तस्वीर सामने आई जिसमें रोहित अपने दोस्त और पूर्व सहायक कोच अभिषेक नायर के साथ ट्रेनिंग करते दिखे। सवाल उठता है कि क्या सच में रोहित अपने अंतरराष्ट्रीय करियर के मुहाने पर खड़े हैं, क्योंकि टी20 और टेस्ट क्रिकेट से वह पहले ही संन्यास ले चुके हैं। युवराज सिंह के पिता योगराज सिंह की मानें तो रोहित शर्मा की बल्लेबाजी में वह क्लास है कि हिटमैन 45 की उम्र तक अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेल सकते हैं। लेकिन इस असंभव से लक्ष्य को पूरा करने के लिए उन्हें कुछ तैयारियां करनी पड़ेगी, जिसके बारे में योगराज सिंह ने बात की है।

Rohit Sharma

रोहित शर्मा (साभार-BCCI X)

फिटनेस पर काम करें रोहित शर्मा

योगराज सिंह ने News18 से बात करते हुए कहा 'जिस तरह उसने बल्लेबाज़ी की, उसकी बल्लेबाज़ी एक तरफ और बाकी टीम की बल्लेबाज़ी दूसरी तरफ। उसकी पारी एक तरफ और बाकी दुनिया दूसरी तरफ। यही है उसकी क्लास। आप कह सकते हैं, 'रोहित, आपकी हमें 5 साल और ज़रूरत है यार,' तो कृपया देश के लिए और कीजिए, अपनी फिटनेस पर काम कीजिए। उस पर चार लोग लगा दो, उसे हर सुबह 10 किलोमीटर दौड़ाओ। उसमें वो क्लास है कि अगर चाहे तो वह 45 साल की उम्र तक खेल सकता है।

End of Feed