श्रीलंका के खिलाफ गॉल टेस्ट के पहले दिन यशस्वी जायसवाल एक खास क्लब में शामिल हो गए। 2023 में वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट में डेब्यू करने वाले जायसवाल 30 अलग-अलग वेन्यू पर खेलने वाले तीसरे भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं। संजय मांजरेकर ने शुरुआती 37 टेस्ट मैच में से 33 अलग-अलग वेन्यू पर खेले थे। सचिन ने अपने पहले सभी 32 टेस्ट मैच अलग-अलग वेन्यू पर खेले थे।
यशस्वी जायसवाल (साभार-X)
सचिन और मांजरेकर का रिकॉर्ड टूटना तय
जयसवाल का संजय मांजरेकर और सचिन का रिकॉर्ड तोड़ना तय है, क्योंकि भारत अपने अगले चार मैच कोलंबो, वेलिंगटन, क्राइस्टचर्च और नागपुर में खेलेगा। जयसवाल ने इनमें से किसी भी मैदान पर टेस्ट मैच नहीं खेला है। जायसवाल ने अपना टेस्ट मैच रोजू में खेला था। वेस्ट इंडीज के खिलाफ दो टेस्ट मैचों के बाद, वे दक्षिण अफ्रीका गए और फिर 2024 की शुरुआत में इंग्लैंड के खिलाफ भारत में अपना पहला टेस्ट मैच खेला।
उन्होंने 2024-25 बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपना पहला टेस्ट मैच खेला और फिर 2025 में इंग्लैंड के खिलाफ अपनी पहली सीरीज खेली। जायसवाल ने अब तक खेले गए 29 टेस्ट मैचों में 2,535 रन बनाए हैं। वह अपने 30वें टेस्ट की पहली पारी में 37 गेंदों पर 32 रन बनाकर आउट हो गए।
टाइम्सनाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें-35 पारियों का सूखा समाप्त, पड्डिकल ने शतक जड़ 57 साल पुराना अनचाहा रिकॉर्ड टूटने से बचाया
मैच की बात करें तो भारत ने पहले दिन का खेल खत्म होने तक 2 विकेट के नुकसान पर 288 रन बना लिए हैं। पंत और पडिक्कल की जोड़ी मैदान पर डंटी हुई है। पडिक्कल 131 रन बनाकर नाबाद हैं जबकि पंत ने 27 रन बनाए हैं। इससे पहले केएल राहुल ने रिटायर्ड हर्ट होने से पहले 77 रन बनाए। उन्होंने पडिक्कल के साथ दूसरे विकेट के लिए 150 रन की साझेदारी की। भारत ने पहले विकेट के लिए 47 रन जोड़े थे। जायसवाल 32 रन की पारी खेलकर रन आउट हो गए।
