RR vs GT Match: गुजरात के खिलाफ वैभव और जायसवाल तोड़ सकते हैं सहवाग और गंभीर का बड़ा रिकॉर्ड

राजस्थान रॉयल्स अपना दूसरा मुकाबला शनिवार को खेलेगी। इस मुकाबले में वैभव और जायसवाल की जोड़ी के पास सहवाग और गंभीर का रिकॉर्ड तोड़ने का मौका है। पिछले मैच में, जायसवाल और सूर्यवंशी ने 128 रनों का पीछा करते हुए 75 रनों की तेज साझेदारी की थी।

शनिवार को पहले डबल हेडर मुकाबले में शाम को राजस्थान रॉयल्स की टीम गुजरात टाइटंस के खिलाफ अपना दूसरा मैच खेलने उतरेगी। यह मुकाबला नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा, जहां वैभव सूर्यवंशी और यशस्वी जायसवाल की जोड़ी के पास एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम करने का मौका होगा। उनके पास आईपीएल में सबसे तेज 500 रन की साझेदारी बनाने का मौका है। फिलहाल, जायसवाल और सूर्यवंशी की जोड़ी ने 246 गेंदों में 497 रन बना लिए हैं।

vaibhav sooryavanshi and jaiswal

वैभव सूर्यवंशी और यशस्वी जायसवाल (साभार-x)

सहवाग और गंभीर के नाम है रिकॉर्ड

आईपीएल में सबसे तेज 500 रन बनाने वाली जोड़ी की बात करें तो यह रिकॉर्ड फिलहाल वीरेंद्र सहवाग और गौतम गंभीर के नाम है। दोनों ने दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेलते हुए केवल 309 गेंदों में यह उपलब्धि हासिल की थी। पांच बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के खिलाफ पिछले मैच में, जायसवाल और सूर्यवंशी ने 128 रनों का पीछा करते हुए 75 रनों की तेज साझेदारी की थी। सूर्यवंशी ने 17 गेंदों में 52 रन जबकि जायसवाल ने नाबाद 38 रन की पारी खेली थी।

End of Feed