IPL 2024: यशस्वी जायसवाल ने बताया आईपीएल के मौजूदा सीजन में खराब फॉर्म से कैसे उबरे?

  • Agency by: Agency
  • Updated May 4, 2024, 09:03 PM IST

यशस्वी जायसवाल ने बताया है कि आईपीएल के मौजूदा सीजन में खराब शुरुआत के बाद उन्होंने कैसे की फॉर्म में वापसी?

KEY HIGHLIGHTS
  • यशस्वी जायसवाल ने बताया है कि वो खराब फॉर्म से कैसे उबरे
  • किसने की उनकी खराब दौर में मदद
  • विश्व कप में आईपीएल से मिलेगी कैसी मदद

नई दिल्ली: युवा भारतीय बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने कहा कि इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के शुरुआती चरण के दौरान जब वह खराब लय में थे तब उन्होंने प्रक्रिया पर ध्यान केंद्रित किया और ऐसे लोगों के बीच रहने पर ध्यान दिया जिन्होंने अतीत में उन्हें सही सलाह दी थी। आईपीएल के शुरुआती सात मैचों में सिर्फ 121 रन बनाने के बाद इस बात पर संदेह था कि क्या जायसवाल टी20 विश्व कप के लिए भारतीय टीम में जगह बना पायेंगे। उन्होंने हालांकि अगली तीन पारियों में 104, 24 और 67 रन कर खुद को साबित किया।

Yashasvi Jaiswal

यशस्वी जायसवाल(साभार IPL/BCCI)

बुरे दौर में सही लोगों के बीच रहना करता हूं पसंद

जायसवाल ने यहां एक कार्यक्रम के इतर कहा,'मैं अपनी प्रक्रिया पर बहुत अधिक ध्यान देता हूं और अभ्यास सत्रों में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रयास करता हूं। मैं कड़ी मेहनत करने के साथ सही लोगों के बीच रहने पसंद करता हूं।'

End of Feed