Yashasvi Jaiswal Hospitalised: टीम इंडिया के युवा ओपनर यशस्वी जायसवाल अस्पताल में हुए भर्ती

Yashasvi Jaiswal Hospitalised: भारतीय क्रिकेट टीम के युवा ओपनर यशस्वी जायसवाल को अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा है। सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में अपनी टीम मुंबई की राजस्थान के खिलाफ शानदार जीत के बाद उन्हें पेट में गंभीर दर्द हुआ जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया।

Yashasvi Jaiswal Hospitalised: टीम इंडिया के शानदार युवा बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल को मंगलवार को एक्यूट गैस्ट्रोएंटेराइटिस के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया। एक रिपोर्ट के मुताबिक उनको पुणे में मुंबई क्रिकेट टीम की सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी सुपर लीग मैच में राजस्थान को हराने के कुछ घंटे बाद ही अस्पताल ले जाना पड़ा। मैच में यशस्वी ने 16 गेंदों में 15 रन बनाए। रिपोर्ट में दावा किया गया है कि खेल के बाद, जायसवाल के पेट में ऐंठन और बढ़ गई। पिंपरी-चिंचवाड़ के आदित्य बिड़ला अस्पताल में ले जाने के बाद, उन्हें एक्यूट गैस्ट्रोएंटेराइटिस पाया गया।

Yashasvi Jaiswal Hospitalised after stomach complications

यशस्वी जायसवाल (X)

इस रिपोर्ट के अनुसार, जायसवाल को IV दवा दी गई, सीटी और अल्ट्रासाउंड टेस्ट करवाए गए, और फिर उन्हें अपनी दवा जारी रखने और आराम करने का निर्देश दिया गया। तीन सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी मैचों में, जायसवाल ने 168.6 की स्ट्राइक रेट और 48.33 के औसत से 145 रन बनाए हैं। जायसवाल ने भारत के घरेलू टी20 टूर्नामेंट से पहले दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीद में हिस्सा लिया था, जिसमें उन्होंने 78 के अविश्वसनीय औसत से 156 रन बनाए थे।

End of Feed