आईपीएल में धमाल मचाने वाले 21 साल के युवा खिलाड़ी को मिला ईनाम, संघर्ष और मेहनत की हैं मिसाल

  • Authored by: नवीन चौहान
  • Updated Jun 23, 2023, 07:22 PM IST

घरेलू क्रिकेट में मुंबई और आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स की ओर से खेलने वाले 21 साल के युवा बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल का भारत के लिए खेलने का सपना पूरा होने जा रहा है। उन्हें वेस्टइंडीज दौरे के लिए भारतीय टेस्ट टीम में जगह दी गई है। यह उनके सालों की कड़ी मेहनत और संघर्ष का नतीजा है।

मुंबई: टीम इंडिया का प्रतिनिधित्व करने का आस लेकर उत्तर प्रदेश के भदोही से मुंबई पहुंचे यशस्वी जायसवाल का सपना अब पूरा होता नजर आ रहा है। आईपीएल 2023 में राजस्थान रॉयल्स की ओर से खेलते हुए बल्ले से धमाल मचाकर यशस्वी ने भारतीय चयनकर्ताओं का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया। यशस्वी की बल्लेबाजी देखकर क्रिकेट पंडितों ने भविष्वाणी की थी वो जल्दी ही टीम इंडिया की जर्सी पहनकर खेलते नजर आएंगे। आईपीएल के 15वें सीजन के समाप्त होने के बाद बमुश्किल एक महीना बीता था उससे पहले यशस्वी को विंडीज दौरे के लिए भारतीय टेस्ट टीम में शामिल कर लिया गया।

आईपीएल 2023 में मचाया जमकर धमाल

यशस्वी जायसवाल ने आईपीएल 2023 में राजस्थान के लिए खेलते हुए 14 मैच में एक बार नाबाद रहते हुए 48.08 के औसत और 163.61 की इकोनॉमी के साथ कुल 625 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने एक शतक और 5 अर्धशतक जड़े। 124 रन उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन रहा और ये पारी उन्होंने मुंबई इंडियन्स के खिलाफ वानखेड़े स्टेडियम में खेली थी। वो सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ियों में शुभमन गिल(890), फॉफ डुप्लेसी(730), डेवोन कॉन्वे(672), विराट कोहली(639) के बाद पांचवें पायदान पर रहे।

End of Feed