यशस्वी जायसवाल ने सैयद मुश्ताक अली में भी जड़ा शतक, सेलेक्टर को दिया संकेत

साउथ अफ्रीका के खिलाफ हाल ही में अपना पहला वनडे शतक जड़ने वाले यशस्वी जायसवाल ने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में शानदार शतक लगाया है। उन्होंने हरियाणा के खिलाफ मैच में चेज करते हुए यह पारी खेली।

टी20 टीम में राष्ट्रीय चयनकर्ताओं द्वारा अनदेखी के बाद यशस्वी जायसवाल ने रविवार को सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के सुपर लीग बी मैच में 48 गेंद में शतक जड़कर डिफेंडिंग चैंपियन मुंबई की हरियाणा पर चार विकेट की जीत में अहम भूमिका निभाई। सुपर लीग के अपने पहले मैच में हैदराबाद के खिलाफ एकतरफा हार के बाद जायसवाल (50 गेंद में 101 रन) और सरफराज खान (24 गेंद में 64 रन) की पारियों से मुंबई ने हरियाणा के 235 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 17.3 ओवर में छह विकेट पर 238 रन बनाकर जीत दर्ज की।

Yashasvi jaiswal

यशस्वी जायसवाल (साभार-Jiohotstar ScreenGrba)

जायसवाल और सरफराज ने सिर्फ 6.1 ओवर में 88 रन जोड़कर मुंबई की फाइनल के लिए क्वालीफाई करने की उम्मीद जीवंत रखी। मैच के बाद पुरस्कार वितरण समारोह के दौरान जासवाल ने मैच के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का 50 हजार रुपये का चैक लेने के लिए अपने साथ सरफराज को भी बुलाया। इससे पहले हरियाणा के कप्तान अंकित कुमार (42 गेंद में 89 रन) और प्रतिभावान ऑलराउंडर निशांत सिंधू (38 गेंद में 63 रन) ने सिर्फ 8.1 ओवर में 110 रन जोड़कर टीम को 20 ओवर में तीन विकेट पर 234 रन तक पहुंचाया।

End of Feed