'चलो छक्का मारो IPL में ले चलूंगा...,' यशस्वी जायसवाल के ऑफर के लालच में विकेट गंवा बैठा श्रीलंकाई बल्लेबाज- VIDEO

Yashasvi Jaiswal and Niroshan Dickwella on Field Conversation Video: यशस्वी जायसवाल ने श्रीलंकाई विकेटकीपर-बल्लेबाज निरोशन डिकवेला के साथ ऐसा मजेदार माइंडगेम खेला कि अगली ही गेंद पर वह आउट होकर पवेलियन लौट गए। यशस्वी जायसवाल ने डिकवेला को छक्का मारने के लिए आईपीएल में ले जाने का लालच दिया। इस झांसे में आकर बल्लेबाज ने अपना विकेट गंवा दिया।

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। Yashasvi Jaiswal and Niroshan Dickwella on Field Conversation Video: गॉल टेस्ट के पांचवें दिन भारत ने ऐतिहासिक जीत दर्ज की। इस जीत में जहां बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने तो अपनी भूमिका निभाई ही, वहीं फील्डरों ने एक खास काम किया। भारतीय बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने श्रीलंकाई विकेटकीपर-बल्लेबाज निरोशन डिकवेला के साथ ऐसा मजेदार माइंडगेम खेला कि अगली ही गेंद पर वह आउट होकर पवेलियन लौट गए। यशस्वी जायसवाल ने डिकवेला को छक्का मारने के लिए आईपीएल में ले जाने का लालच दिया।

Jaiswal and Niroshan

यशस्वी जायसवाल ने निरोशन डिकवेला के साथ खेला माइंडगेम। फोटो- सोशल मीडिया

डिकवेला ने भी मजाकिया अंदाज में हामी भरी, लेकिन फिर पर अपना विकेट गंवा बैठे। गॉल टेस्ट मैच के पांचवें दिन पहले सत्र के एक शुरुआती एक घंटे में कप्तान धनंजय डी सिल्वा और सोनल दिनुशा ने भारतीय गेंदबाजों को परेशान किया, लेकिन रवींद्र जडेजा ने डी सिल्वा को आउट कर इस साझेदारी को तोड़ दिया। इसके बाद पहली पारी में 80 रन की पारी खेलने वाले बल्लेबाजी करने आए।

End of Feed