पहली बार बल्लेबाजी क्रम को लेकर यशस्वी ने बताई अपनी पसंद

  • Agency by: Agency
  • Updated Jun 24, 2023, 05:23 PM IST

यशस्वी जायसवाल को पहली बार टीम इंडिया में मौका मिला है। उन्होंने आईपीएल में शानदार प्रदर्शन किया था। जायसवाल ने अपनी बैटिंग पोजिशन को लेकर बात की है। उन्होंने आईपीएल में 625 रन बनाए। इसके अलावा रणजी में भी उनका प्रदर्शन अच्छा रहा था। जायसवाल को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल के लिए रिजर्व खिलाड़ियों की सूची में रखा गया था।

वेस्टइंडीज दौरे पर दो टेस्ट मैचों की श्रृंखला के लिए भारतीय टेस्ट टीम में जगह बनाने वाले बायें हाथ के बल्लेबाज यशस्वी जयसवाल ने बल्लेबाजी क्रम को लेकर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने बताया कि वह किस नंबर पर बल्लेबाजी करना पसंद करते हैं। शनिवार को उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय टीम में चयन की संभावना को लेकर उन्हें घबराहट और रोमांच दोनों का अहसास था।

yashasvi jaisawal

यशस्वी जायसावल (साभार-IPL)

बल्लेबाजी में पसंदीदा क्रम के बारे में पूछे जाने जायसवाल ने कहा, ‘इस बारे में मैं अभी कुछ नहीं बता सकता। हम जब वेस्टइंडीज दौरे पर जाएंगे तभी इसके बारे में पता चलेगा। यह मैच की परिस्थितियों पर भी निर्भर करता है।’ बाएं हाथ के बल्लेबाज ने कहा कि भारतीय कोच राहुल द्रविड़ ने उन्हें मैच में उन्हीं चीजों पर ध्यान देने के लिए कहा है जो उनके लिए कारगर हो।

End of Feed