IPL 2024: 'तुम मैच जिता सकते हो..' केएल राहुल की इस सलाह ने यश ठाकुर को बना दिया हीरो, गेंदबाज ने खुद किया खुलासा

  • Agency by: Agency
  • Updated Apr 8, 2024, 03:37 PM IST

Yash Thakur on KL Rahul message: आईपीएल 2024 में यश ठाकुर ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ पांच विकेट हॉल लेकर सभी की निगाहें अपनी ओर खींच ली। इस प्रदर्शन के बाद हालांकि उन्होंने केएल राहुल को श्रेय दिया।

KEY HIGHLIGHTS
  • यश ठाकुर ने झटके 5 विकेट
  • मैच के बाद केएल राहुल का जताया आभार
  • मयंक यादव को लेकर दिया बड़ा अपडेट

Yash Thakur on KL Rahul message: इंडियन प्रीमियर लीग 2024 के 21वें मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स ने गुजरात टाइटंस को 33 रनों से मात दे दी। इस मैच के हीरो तेज गेंदबाज यश ठाकुर रहे जिन्होंने 5 विकेट झटक कर मैच की काया पलट दी। इसके बाद उन्होंने कप्तान केएल राहुल की जमकर सराहना की और बताया कि कप्तान के भरोसे ने कैसे उन्हें पांच विकेट लेने के लिए प्रोत्साहित किया।

Yash Thakur

यश ठाकुर (फोटो- BCCI/IPL)

विदर्भ के 25 वर्षीय तेज गेंदबाज यश पर उस समय सभी का ध्यान केंद्रित हो गया था जब तेज गेंदबाज मयंक की मांसपेशियों में रविवार रात यहां गुजरात टाइटंस के खिलाफ मैच के दौरान खिंचाव आ गया और उन्हें मैदान छोड़कर जाना पड़ा।यश ने इसके बाद 30 रन देकर पांच विकेट चटकाए जिसमें गुजरात के कप्तान शुभमन गिल का विकेट भी शामिल था। उन्होंने आईपीएल में पहली बार पांच विकेट चटकाए जिससे उनकी टीम ने गुजरात टाइटंस को 33 रन से हराया। उन्हें इस प्रदर्शन के लिए मैच का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी भी चुना गया।

End of Feed