WTC Points Table: ये है टीम इंडिया के वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में पहुंचने का समीकरण

  • Authored by: समीर कुमार ठाकुर
  • Updated Mar 9, 2023, 02:18 PM IST

भारत के सामने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में पहले ही जगह बना चुकी ऑस्ट्रेलियाई टीम को हराकर फाइनल में पहुंचने की बड़ी चुनौती है। अहमदाबाद टेस्ट में हार भारत के लगातार दूसरी बार फाइनल में पहुंचने का सपना टूट सकता है। भारत के सामने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में पहुंचने को लेकर तीन समीकरण उपलब्ध हैं।

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2021-23 का पहला फाइनलिस्ट तय हो चुका है। बॉर्डर-गावस्कर सीरीज का तीसरा टेस्ट जीतकर ऑस्ट्रेलियाई टीम ने फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है। अब सवाल है कि दूसरा फाइनलिस्ट भारत होगा या फिर प्वाइंट्स टेबल में तीसरे नंबर पर काबिज श्रीलंका, टीम इंडिया का समीकरण बिगाड़ेगी।

ASHWIN IN BGT

रोहित के नेतृत्व में टीम इंडिया

श्रीलंका को न्यूजीलैंड के खिलाफ दो मैच की टेस्ट सीरीज खेलनी है, जिसकी शुरुआत गुरुवार से होने जा रही है। ऐसे में यदि श्रीलंकाई टीम न्यूजीलैंड को हराने में कामयाब हो जाती है तो भारत के लिए लगातार दूसरी बार वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंचने का सपना टूट सकता है। फिलहाल प्वाइंट्स टेबल में ऑस्ट्रेलिया 68.52 जीत प्रतिशत के साथ टॉप पर है और वह पहली बार वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में जगह बना चुकी है। दूसरे नंबर पर 60.29 जीत प्रतिशत के साथ टीम इंडिया बनी हुई है।

End of Feed