WTC Final: भारत और ऑस्ट्रेलिया के खिलाड़ियों ने बांधी काली पट्टी, बालासोर रेल हादसे के मृतकों को श्रद्धांजलि

  • Authored by: शिवम अवस्थी
  • Updated Jun 7, 2023, 03:25 PM IST

India vs Australia WTC Final: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच लंदन के ओवल मैदान पर आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल मुकाबला शुरू हो चुका है। इस पांच दिवसीय महामुकाबले से पहले राष्ट्रीय गान के समय दोनों टीमों के खिलाड़ियों अपने हाथों में काली पट्टी बांधे नजर आए। ये बालासोर रेल हादसे के मृतकों को खिलाड़ियों की श्रद्धांजलि है।

KEY HIGHLIGHTS
  • आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल 2023
  • भारत और ऑस्ट्रेलिया के खिलाड़ियों ने बांधी काली पट्टी
  • बालासोर रेल हादसे के मृतकों को दी श्रद्धांजलि

IND vs AUS WTC Final 2023: लंदन के द ओवल मैदान पर आज से भारत और ऑस्ट्रेलिया की क्रिकेट टीमों के बीच आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल मुकाबला शुरू हो गया, जिसको 'द अल्टीमेट टेस्ट' का नाम दिया गया है। दोनों टीमें जब आज मैदान पर राष्ट्रीय गान के लिए उतरीं तो सभी खिलाड़ियों व अंपायरों ने हाथों में काली पट्टी बांधी हुई थी।

WTC Final, India and Australia players wear black bands paying homage to balasore train accident deceased

भारतीय क्रिकेट टीम (AP)

दोनों टीमों के खिलाड़ी इस मैच में बालासोर रेल हादसे में जान गंवाने वाले लोगों को श्रद्धांजलि देने के लिए काली पट्टी बांधकर उतरे हैं। गौरतलब है कि ओडिशा के बालासोर में हुए भीषण रेल हादसे में तकरीबन 288 लोगों ने अपनी जान गंवा दी थी और ना जाने कितने घायल हुए हैं।

End of Feed