WTC Final: डब्ल्यूटीसी फाइनल के शुरू होने से पहले आई बुरी खबर, भारत का ये खिलाड़ी हुआ चोटिल

  • Authored by: शेखर झा
  • Updated Jun 6, 2023, 04:23 PM IST

WTC Final 2023, IND vs AUS: वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप के खिताबी मुकाबले का आगाज कल यानी बुधवार से होने जा रहा है। यह मुकाबला लंदन के ऐतिहासिक मैदान द ओवल पर खेला जाएगा। इस मुकाबले से पहले भारत के लिए एक बुरी खबर सामने आ रही है। भारत को धुरंधर बल्लेबाज चोटिल हो गया है।

WTC Final 2023, IND vs AUS: लंदन के ऐतिहासिक मैदान द ओवल पर 7 जून से वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप के खिताबी मुकाबले की शुरुआत होगी। इस मुकाबले में भारत का सामना ऑस्ट्रेलिया से जैसी मजबूत टीम से होगी। लेकिन इस महत्वपूर्ण मुकाबले से पहले भारत के लिए बुरी खबर सामने आई है। भारत टीम के कप्तान और स्टार बल्लेबाज रोहित शर्मा प्रैक्टिस के दौरान चोटिल हो गए। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, नेट प्रैक्टिस के दौरान रोहित के बाएं अंगूठे में चोट लग गई। हालांकि, उनके चोट को ज्यादा गंभीर नहीं बताया गया है।

Rohit Sharma, World Test Championship

रोहित शर्मा चोट पर पट्टी लगाते हुए। (फोटो- ट्विटर से)

नेट्स पर जमकर बहा रहे हैं पसीना

आईपीएल 2023 के खत्म होने के बाद भारतीय स्क्वाड के खिलाड़ी बारी-बारी से इंग्लैंड पहुंचे। इस में सबसे पहले विराट कोहली, मोहम्मद शमी, रवि अश्विन सहित अन्य सहयोगी स्टाफ पहुंचे। भारतीय खिलाड़ी इन दिनों जमकर पसीना बहा रहे हैं। इस दौरान रोहित भी नेट्स पर बल्लेबाजी की प्रैक्टिस कर रहे थे।

End of Feed