WPL Auction Live Streaming: 27 स्लॉट के लिए दांव पर 150 खिलाड़ियों की किस्मत, कब और कहां देखें ऑक्शन की लाइव स्ट्रीमिंग

WPL Auction Live Streaming: विमेंस प्रीमियर लीग 2027 का ऑक्शन बुधवार को होगा। इस बार 27 स्लॉट को भरने के लिए टीमें ऑक्शन टेबल पर भिड़ेंगी। पहले यह आंकड़ा 146 खिलाड़ियों का था, लेकिन बाद में 4 खिलाड़ी जोड़ा गया है।

WPL Auction Live Streaming: विमेंस प्रीमियर लीग (WPL 2027) का ऑक्शन बुधवार, यानी 28 अक्टूबर को कोच्चि में आयोजित किया जाएगा। इस बार ऑक्शन में टीमें 27 स्लॉट जिसमें से 7 ओवरसीज खिलाड़ी शामिल हैं को भरने के लिए ऑक्शन टेबल पर उतरेंगे। इस बार 150 खिलाड़ियों की किस्मत दांव पर है जिसमें 122 भारतीय और 28 ओवरसीज खिलाड़ी शामिल हैं। पहले यह आंकड़ा 146 खिलाड़ियों का था जिसमें 119 भारतीय खिलाड़ी शामिल थे। 4 खिलाड़ियों को इसमें बाद में जोड़ा गया है।

WPL Auction 2027

विमेंस प्रीमियर लीग ऑक्शन (साभार-X)

इस लिस्ट में कई जाने-माने इंटरनेशनल और इंडियन खिलाड़ी शामिल हैं, जिनमें सोफिया डंकली और सोफी मॉलिन्यू जैसी खिलाड़ी शामिल हैं जो सबसे ज़्यादा 50 लाख रुपये के बेस प्राइस पर रजिस्टर हुई हैं। जी. कमलिनी, किरण नवगिरे, हीथर ग्राहम और जेस जोनासेन ने 40 लाख रुपये के बेस प्राइस पर रजिस्टर किया है। कुल 30 खिलाड़ियों ने 30 लाख रुपये के बेस प्राइस पर रजिस्टर किया है।

End of Feed