WPL 2025: विमेंस प्रीमियर लीग से पहले RCB को लगा डबल झटका, यूपी वॉरियर्स की टीम में भी बड़ा बदलाव

Womens premier league 2025: महिला प्रीमियर लीग 2025 से पहले डिफेंडिंग चैंपियंस रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरु और यूपी वॉरियर्स टीम के लिए बुरी खबर सामने आई है। यूपी वॉरियर्स की जहां कप्तान एलिसा हिली बाहर हो गई हैं। वहींं आरसीबी को तो डबल झटका लग गया है। ऐसे में टीमों में बड़ा बदलाव हुआ है।

Womens premier league 2025: विमेंस प्रीमियर लीग (WPL) 2025 में यूपी वॉरियर्स ने वेस्टइंडीज की ऑलराउंडर चिनेल हेनरी को ऑस्ट्रेलिया की विकेटकीपर-बल्लेबाज एलीसा हीली के स्थान पर टीम में शामिल किया है। हीली ने आगामी महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025 को ध्यान में रखते हुए टूर्नामेंट से नाम वापस ले लिया है। वह घुटने और पैर की चोटों से जूझ रही हैं, जिसके कारण उन्होंने टी20 वर्ल्ड कप, विमेंस बिग बैश लीग 2024 और एशेज टी20 सीरीज के कुछ मैच मिस किए थे। हेनरी के अंतरराष्ट्रीय करियर की बात करें तो उन्होंने 62 टी20 मैचों में 473 रन बनाए हैं और 22 विकेट भी अपने नाम किए हैं। पिछले साल दिसंबर में उन्होंने भारत के खिलाफ 16 गेंदों में 43 रनों की धमाकेदार पारी खेली थी।

WPL 2025 Changes

विमेंस प्रीमियर लीग 2025 से पहले आरसीबी और यूपी वॉरियर्स टीम में बदलाव (फोटो - WPL/X)

मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में डे-नाइट टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया द्वारा इंग्लैंड को एक पारी और 122 रनों से हराने के बाद हीली ने कहा था कि "दुर्भाग्य से मेरे लिए, मेरे पास कुछ महीने हैं। मैं इससे काफी निराश हूं, लेकिन साथ ही थोड़ा आराम करने और अपने शरीर को ठीक करने की कोशिश करने से भी खुश हूं। लेकिन मैं अपने पैरों को बर्फ की बाल्टी में रखने के लिए उत्सुक हूं।"

End of Feed