WPL 2024, GG vs UPW Pitch Report, Weather: गुजरात जायंट्स-यूपी वॉरियर्स डब्ल्यूपीएल मुकाबले की पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल, यहां जानिए

  • Authored by: शिवम अवस्थी
  • Updated Mar 11, 2024, 04:50 PM IST

WPL 2024, GG-W vs UPW-W Pitch Report And Delhi Weather Forecast Today Match In Hindi: आज (11 March 2024) डब्ल्यूपीएल 2024 (महिला प्रीमियर लीग) में दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में गुजरात जायंट्स और यूपी वॉरियर्स के बीच मुकाबला खेला जाएगा। आइए जानते हैं आज के डब्ल्यूपीएल मैच की पिच रिपोर्ट और दिल्ली के मौसम का हाल।

KEY HIGHLIGHTS
  • महिला प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल 2024)
  • आज गुजरात जायंट्स और यूपी वॉरियर्स का मुकाबला
  • दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में मैच

Today In WPL 2024, GG vs UPW Pitch Report And Delhi Weather Forecast Today Match: डब्ल्यूपीएल 2024 में आज सीजन (महिला प्रीमियर लीग) का 18वां मुकाबला खेला जाएगा। इस मैच में आमने-सामने होंगी गुजरात जायंट्स महिला टीम और यूपी वॉरियर्स महिला टीम। मुकाबला शाम 7.30 बजे से दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में आयोजित होगा। गुजरात जायंट्स की कमान संभालेंगी बेथ मूनी (Beth Mooney) और यूपी वॉरियर्स की अगुवाई करेंगी एलिसा हीली (Alyssa Healy)।

WPL 2024, GG vs UPW Pitch Report

गुजरात जायंट्स बनाम यूपी वॉरियर्स पिच रिपोर्ट

गुजरात जायंट्स और यूपी वॉरियर्स की टीमें इस सीजन के पहले सत्र में जब टकराई थीं तब यूपी वॉरियर्स की टीम ने 6 विकेट से शानदार जीत दर्ज की थी। अगर बात करें दोनों टीमों के इस सीजन में आंकड़ों की तो अब तक गुजरात जायंट्स की टीम ने 6 मैच खेले हैं, जिसमें उनको सिर्फ 1 मैच में जीत मिली है और 5 मैच में हार, इसके साथ ही वो सिर्फ 2 अंक लेकर अंक तालिका में आखिरी पायदान पर हैं। वहीं यूपी वॉरियर्स की टीम अंक तालिका में गुजरात से ठीक उपर चौथे पायदान पर है जिन्होंने 7 मैच खेले हैं, जिसमें 3 में उन्हें जीत मिली है और 4 मैच गंवाए हैं। उनके 6 अंक हैं। आइए अब आपको बताते हैं आज के मैच की पिच रिपोर्ट और आज कैसा रहेगा दिल्ली का मौसम।

End of Feed