WPL 2024 Eliminator, MI vs RCB Pitch Report, Weather: मुंबई-बैंगलोर डब्ल्यूपीएल मैच की पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल जानिए

  • Authored by: शिवम अवस्थी
  • Updated Mar 17, 2024, 10:12 AM IST

WPL 2024 Eliminator, MI-W vs RCB-W Pitch Report And Delhi Weather Forecast Today Match: डब्ल्यूपीएल 2024 (महिला प्रीमियर लीग) में आज एलिमिनेटर मुकाबला खेला जाएगा। आमने-सामने होंगी मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की महिला टीमें। इस मैच में जो हारा वो बाहर, जो जीता वो सीधा फाइनल में। आइए जानते हैं मुंबई-बैंगलोर डब्ल्यूपीएल मैच की पिच रिपोर्ट और दिल्ली में आज कैसा होगा मौसम।

KEY HIGHLIGHTS
  • डब्ल्यूपीएल 2024 एलिमिनेटर (महिला प्रीमियर लीग)
  • आज एलिमिनेटर मैच में मुंबई और बैंगलोर की टक्कर
  • दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम पर होगा बड़ा मुकाबला

WPL 2024 Eliminator, MI-W (Mumbai Indians Women) vs RCB-W (Royal Challengers Bangalore Women) Pitch Report And Delhi Weather Today: महिला प्रीमियर लीग 2024 (डब्ल्यूपीएल) में आज प्लेऑफ का बड़ा मुकाबला यानी एलिमिनेटर मैच (Eliminator Match) खेला जाएगा। इस मैच में मौजूदा चैंपियन मुंबई इंडियंस (MI) की भिड़ंत रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) की महिला टीम से होगी। एलिमिनेटर मैच के नियमों के मुताबिक जो टीम जीती उसे सीधे फाइनल में एंट्री मिलेगी, जबकि हारने वाली टीम को सीधे टूर्नामेंट से बाहर का रास्ता देखना पड़ेगा। मुंबई इंडियंस की कप्तान हरमनप्रीत कौर (Harmanpreet Kaur) और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की कप्तान स्मृति मंधाना (Smriti Mandhana) हैं। यानी ये दो दिग्गज भारतीय कप्तानों की टक्कर भी होगी।

WPL 2024, MI vs RCB Pitch Report Today

डब्ल्यूपीएल 2024, मुंबई इंडियंस-रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर पिच रिपोर्ट

मुंबई इंडियंस महिला टीम और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर महिला टीम के बीच ग्रुप स्टेज में दो बार टक्कर हुई थी। पहली बार जब ये दोनों टीमें आमने-सामने आईं तो मुंबई ने 7 विकेट से जीत दर्ज की थी। लेकिन पिछले मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने कमाल का प्रदर्शन करते हुए अपना बदला लिया और उसी अंतर यानी 7 विकेट से जीत हासिल कर ली। मुंबई ने ग्रुप स्टेज में 8 में से 5 मैच जीते और वो अंक तालिका में दूसरे नंबर पर रही थी। जबकि बैंगलोर की टीम ने 8 मैचों में 4 मुकाबले जीते और वो अंक तालिका में तीसरे नंबर पर थी। अब आज ये दोनों टीमें तीसरी बार टूर्नामेंट में भिड़ने वाली हैं, वो भी एलिमिनेटर मैच में। तो आइए जान लेते हैं इस मैच की पिच रिपोर्ट और दिल्ली में आज कैसा रहेगा मौसम।

End of Feed