WTC Final Prize Money: WTC चैंपियन पर हुई करोड़ों की बारिश, जानिए किस टीम को मिली कितनी प्राइज मनी

  • Authored by: शेखर झा
  • Updated Jun 11, 2023, 07:03 PM IST

WTC Final 2023 Prize money: वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियन के खिताबी मुकाबले का आगाज 7 जून से हुआ। लंदन के एतिहासिक द ओवल पर खेले गए मुकाबले में भारत को ऑस्ट्रेलिया से 209 रन से हार झेलनी पड़ी। इस मुकाबले के बाद चैम्पियन बनने वाली टीम पर करोड़ों की बरसात हुई। देखें किसको कितना पैसा मिला।

WTC Final 2023 Prize money: लंदन के ऐतिहासिक मैदान द ओवल पर खेले गए वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप (World Test Championship) के खिताबी मुकाबले में भारत को लगातार दूसरी बार हार झेलनी पड़ी। 7 जून से शुरू हुई खिताबी मुकाबले के अंतिम दिन ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 209 रन से हराकर खिताबा पर कब्जा जमाया। इसके बाद चैम्पियन बनने वाली टीम पर करोड़ रुपए रुपए की बरसात हुई। ऑस्ट्रेलिया टीम को चैम्पियन बनने पर 16 लाख डॉलर यानी 13.23 करोड़ रुपये मिले, जबकि रनरअप रहने वाली टीम भारत को 8 लाख डॉलर यानी 6.60 करोड़ रुपये मिले।

Rohit Sharma, pat cummins

पैट कमिंस और रोहित शर्मा। (फोटो- ICC)

प्राइज मनी में नहीं हुई बढ़ोत्तरी

वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप के प्राइज में कोई बढ़ोत्तरी नहीं हुई है। 2021-2023 की साइकिल में चैम्पियन टीम को 13.23 करोड़ रुपए मिले। इतनी राशि ही 2019-21 में चैम्पियन टीम को दी गई थी। इसके अलावा वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप की कुल 38 लाख डॉलर प्राइज मनी में से सभी नौ टीमों को हिस्सा मिलेगा। दक्षिण अफ्रीका को 2021-23 में तीसरे स्थान पर रहने के लिए 450000 डॉलर यानी 3.71 करोड़ रुपए मिले। इंग्लैंड को चौथे स्थान पर रहने के 350000 डॉलर यानी 2.89 करोड़ रुपए मिले। श्रीलंका को पांचवें स्थान पर रहने के दो लाख डॉलर यानी 1.65 करोड़ रुपये मिले। बाकी टीमों को एक-एक लाख डॉलर यानी 82.52-82.52 लाख रुपए मिले।

भारत को लगातार दूसरी बार फाइनल में मिली हार

भारतीय टीम वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप के खिताबी मुकाबले में लगातार दूसरी बार हार का सामना करना पड़ा। इस टूर्नामेंट के खिताबी मुकाबले में लगातार दो बार फाइनल में पहुंचने वाली भारत इकलौती टीम है। 2021-2023 सीजन में भारतीय टीम को ऑस्ट्रेलिया ने 209 रन से मात दी, जबकि 2019-21 के वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप के खिताबी मुकाबले में भारत का सामना न्यूजीलैंड से हुआ है। इस मुकाबले में भारत को न्यूजीलैंड ने 8 रन से हराया था।

End of Feed