World Test Championship: टेस्ट में बांग्लादेश के खिलाफ भारत की जीत के बाद, ऐसा है अंक तालिका का हाल

  • Authored by: नवीन चौहानWritten by: नवीन चौहान
  • Updated Dec 18, 2022, 11:23 AM IST

बांग्लादेश को चटगांव में खेले गए पहले टेस्ट मैच में भारतीय टीम ने पटखनी देकर वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में लगातार दूसरी बार फाइनल में पहुंचने की दावेदारी मजबूत कर दी है।

चटगांव: केएल राहुल की कप्तानी वाली भारतीय क्रिकेट टीम ने चटगांव में खेले गए सीरीज के पहले टेस्ट के आखिरी दिन मेजबान बांग्लादेश को 188 रन के अंतर से मात देकर सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। जीत के लिए 513 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी बांग्लादेश की टीम अपनी दूसरी पारी में 513 रन बनाकर ढेर हो गई। अक्षर पटेल और कुलदीप यादव की फिरकी में बांग्लादेश के बल्लेबाज फंस गए। पहली पारी में पांच विकेट लेने वाले कुलदीप ने दूसरी पारी में 3 और अक्षर पटेल ने 4 विकेट चटकाए।

ICC-World-test-Championship

आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप अंक तालिका

आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप अंक तालिका

तीसरे पायदान पर पहुंची टीम इंडिया

इस जीत के लिए भारतीय टीम को 12 अंक मिले हैं। वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में उनका जीत प्रतिशत 55.77 का हो गया है। भारतीय टीम आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के टॉप टू में रहते हुए सत्र को खत्म करने के करीब पहुंच गई है। इस जीत के साथ ही भारतीय टीम श्रीलंका को पीछे छोड़कर ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका के बाद तीसरे पायदान पर पहुंच गई है।

दक्षिण अफ्रीका और पाकिस्तान की टीमें कर रही हैं संघर्ष

भारतीय टीम के लिए सबसे अच्छी बात यह है कि जो भी टीमें उन्हें ऑस्ट्रेलिया के बाद चैंपियनशिप में दूसरे पायदान पर रहने से रोक सकती हैं वो अपनी मौजूदा टेस्ट सीरीज में संघर्ष कर रही है। दूसरे पायदान पर काबिज दक्षिण अफ्रीका की टीम ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले टेस्ट में हार के मुहाने पर है। वहीं पाकिस्तान की टीम इंग्लैंड के खिलाफ तीन मैच की सीरीज में 2-0 से पिछड़ रही है और तीसरा टेस्ट जारी है। ऐसे में भारतीय टीम अगर मीरपुर में बांग्लादेश के खिलाफ खेले जाने वाले दूसरे टेस्ट मैच में जीत हासिल कर लेती है तो वो दूसरे पायदान पर आसानी से पहुंच सकती है।

पिछली बार फाइनल में पहुंची थी टीम इंडिया

End of Feed