World Cup 2023 Match Today, IND vs BAN Preview: आज भारत और बांग्लादेश की टक्कर, जानिए इस मैच की अहम बातें

  • Agency by: भाषा
  • Updated Oct 19, 2023, 06:00 AM IST

Today in World Cup 2023, IND vs BAN Match Preview: आज आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 में भारत और बांग्लादेश के बीच मुकाबला खेला जाएगा। विश्व कप 2023 का ये 17वां मैच होगा। पुणे के एमसीए स्टेडियम में खेला जाने वाला ये मैच भारत का चौथा मैच होगा और एशियाई टीम के खिलाफ टूर्नामेंट में तीसरा मैच होगा।

KEY HIGHLIGHTS
  • वनडे वर्ल्ड कप 2023 में आज का मैच
  • भारत का सामना बांग्लादेश क्रिकेट टीम से होगा
  • भारत का लगातार तीसरे मैच में एशियाई टीम से मुकाबला

World Cup 2023 Match Today, IND vs BAN Preview: भारतीय टीम एकदिवसीय विश्व कप मैच में गुरुवार को यहां बांग्लादेश के खिलाफ मैदान पर उतरेगी तो उसकी कोशिश शानदार लय जारी रखते हुए टूर्नामेंट में लगातार चौथी जीत दर्ज करने की होगी। कप्तान रोहित शर्मा की टीम विश्व कप में हाल ही में दो मैचों में उलटफेर और भारत के खिलाफ पिछले चार मैचों में बांग्लादेश के रिकॉर्ड को देखते हुए इस मुकाबले में कोई जोखिम लेने से बचना चाहेगी।

Today in World Cup 2023, IND vs BAN Match Preview

भारत बनाम बांग्लादेश विश्व कप 2023 मैच प्रिव्यू (AP)

बांग्लादेश ने पिछले चार एकदिवसीय में से तीन में भारत को शिकस्त दी है। इसमें सबसे हालिया मैच एशिया कप का है जहां उसने भारतीय टीम को छह रन से हराया था। इंग्लैंड और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ क्रमशः अफगानिस्तान और नीदरलैंड की जीत के बाद भारत किसी भी टीम को हलके में लेने से बचना चाहेगा। बल्लेबाजी के मोर्चे पर कप्तान रोहित अपना शानदार फॉर्म जारी रखना चाहेंगे, जबकि शीर्ष क्रम के बल्लेबाज शुभमन गिल और विराट कोहली बड़ा स्कोर बनाने के लिए उत्सुक होंगे।

End of Feed