'सरपंच साहब' के दामन पर टीम इंडिया की कमान संभालते ही लगा बदनुमा दाग, खत्म हुआ टीम इंडिया का सुनहरा सफर

वर्ल्ड चैंपियन भारतीय क्रिकेट टीम को श्रेयस अय्यर के कप्तानी डेब्यू वाली सीरीज में दुनियी 11वें नंबर की टीम के खिलाफ टी20 सीरीज में हार का सामना करना पड़ा है। इसके साथ ही नए कप्तान के दामन पर दाग लग गया है।

बेलफास्ट: श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली भारतीय क्रिकेट टीम को लगातार दूसरी बार टी20 वर्ल्ड चैंपियन बनने के बाद आयरलैंड जैसी कमजोर टीम के खिलाफ दो मैच की सीरीज में 0-2 के अंतर से हार का सामना करना पड़ा। बेलफास्ट के सिविल सर्विसेज ग्राउंड में खेले गए सीरीज के पहले मुकाबले में भारतीय टीम को 32 रन के अंतर से हार मिली थी। वहीं दूसरे मुकाबले में एक रन के अंतर से टीम इंडिया को हार का सामना करना पड़ा।

India vs Ireland

भारत बनाम आयरलैंड (फोटो क्रेडिट BCCI X)

11वें नंबर की टीम के आगे टेके घुटने

आईसीसी रैंकिंग में 11 वें पायदान पर काबिज आयरलैंड ने दुनिया की नंबर-1 और मौजूदा टी20 वर्ल्ड चैंपियन टीम को अपने घर पर पटखनी देकर इतिहास रच दिया इसी के साथ पहली बार टीम इंडिया की कमान संभालने वाले श्रेयस अय्यर के दामन पर बदनुमा दाग लग गया। भारतीय टीम को आयरलैंड की ऐसी टीम के खिलाफ हार मिली है एक भी खिलाड़ी आईसीसी की टॉप-10 रैंकिंग में नहीं है। यहां तक कि टीम का कोई गेंदबाज टॉप 25 में और कोई बल्लेबाज टॉप-50 में नहीं है। ऐसी टीम के खिलाफ टीम इंडिया ने घुटने टेक दिए।

End of Feed