ICC Women's T20 World Cup 2026: इंग्लैंड रवाना हुई टीम इंडिया, ऐसा है भारतीय टीम का पूरा शेड्यूल, पाकिस्तान के खिलाफ करेगी आगाज

इंग्लैंड की मेजबानी खेले जाने वाले आईसीसी महिला टी20 विश्व कप 2026 में भाग लेने के लिए भारतीय महिला क्रिकेट टीम शनिवार को इंग्लैंड रवाना हो गई है। जानिए कैसा है टीम इंडिया का टी20 विश्व कप का पूरा शेड्यूल?

ICC Women's T20 World Cup 2026 Indian Women Cricket team Full Schedule: इंग्लैंड की मेजबानी में 12 जून से 5 जुलाई के बीच खेले जाने वाले आईसीसी महिला टी20 विश्व कप 2026 में भाग लेने के लिए हरमनप्रीत कौर की कप्तानी वाली भारतीय महिला क्रिकेट टीम शनिवार को इंग्लैंड रवाना हो गई। साल 2020 की उपविजेता टीम इंडिया एक बार भी खिताब अपने नाम नहीं कर सकी है ऐसे में वनडे विश्व कप जीतने के बाद हरमनप्रीत कौर की सेना टी20 विश्व कप के खिताबी सूखे को भी खत्म करने की कोशिश करेगी। इससे पहले आयोजित नौ संस्करण में टीम इंडिया एक भी खिताब नहीं जीत सकी है।

Indian Women Cricket team

भारतीय महिला क्रिकेट टीम (फोटो क्रेडिट BCCI Women)

पाकिस्तान के खिलाफ टीम इंडिया करेगी शुरुआत

महिला टी20 विश्व कप 2026 में 12 टीमें शिरकत कर रही हैं जिन्हें दो ग्रुप में बांटा गया है। भारत को ग्रुप ए में ऑस्ट्रेलिया, बांग्लादेश, नीदरलैंड, पाकिस्तान और दक्षिण अफ्रीका के साथ जगह मिली है। वहीं ग्रुप बी में इंग्लैंड, आयरलैंड, न्यूजीलैंड, स्कॉटलैंड, श्रीलंका और वेस्टइंडीज की टीमें हैं। भारतीय टीम अपने अभियान की शुरुआत 14 जून को एजबेस्टन में चिरप्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान के खिलाफ एजबेस्टन में करेगी। इसके बाद वो 17 जून नीदरलैंड से लीड्स में, 21 जून को दक्षिण अफ्रीका से मैनचेस्टर में, 25 जून को बांग्लादेश से मैनचेस्टर में भिड़ेगी। टीम इंडिया लीग दौर में अपने अभियान का अंत 6 बार की चैंपियन ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ लंदन में 28 जून को करेगी। इसके बाद सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबले खेले जाएंगे।

End of Feed