IND W vs SA W Womens ODI World Cup 2025 Highlights: डी क्लर्क ने खेली ऐतिहासिक पारी, द.अफ्रीका ने रोमांचक तरीके से भारत को दी मात
इससे पहले बाएं हाथ की स्पिनरों ट्रायोन (32 रन पर तीन विकेट) और नोनकुलुलेको मलाबा (46 रन पर दो विकेट) ने बीच के ओवरों में भारतीय बल्लेबाजों पर शिकंजा कसते हुए स्कोर छह विकेट पर 102 रन कर दिया लेकिन ऋचा घोष (94 रन, 77 गेंद, 11 चौके, चार छक्के) और स्नेह राणा (33 रन, 24 गेंद, छह चौके) ने आठवें विकेट के लिए 53 गेंद में 88 रन की ताबड़तोड़ साझेदारी की जिससे मेजबान टीम 251 रन तक पहुंचने में सफल रही। ऋचा ने अमजोत कौर (13) के साथ भी सातवें विकेट के लिए 51 रन जोड़े।
हेड टू हेड रिकॉर्ड
भारत और दक्षिण अफ्रीका की महिला टीमों के बीच अब तक 33 अंतर्राष्ट्रीय मुकाबले खेले गए हैं। इनमें से भारत ने 20 मैचों में जीत दर्ज की है, जबकि दक्षिण अफ्रीका को 12 मुकाबलों में सफलता मिली है। एक मैच बिना परिणाम के समाप्त हुआ।इस रिकॉर्ड से साफ है कि भारत का पलड़ा भारी रहा है, लेकिन दक्षिण अफ्रीका ऐसी टीम है जो किसी भी दिन किसी भी विपक्षी को चुनौती दे सकती है।
दोनों टीमों के स्क्वॉड (IND W vs SA W Squad)
भारतीय टीम: हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना (उप-कप्तान), प्रतिका रावल, हरलीन देयोल, जेमिमा रोड्रिग्स, ऋचा घोष (विकेटकीपर), उमा छेत्री, रेणुका सिंह ठाकुर, दीप्ति शर्मा, स्नेह राणा, श्री चरणी, राधा यादव, अमनजोत कौर, अरुंधति रेड्डी, क्रांति गौड़।
दक्षिण अफ्रीकी टीम: लौरा वोल्वार्ड्ट (कप्तान), अयाबोंगा खाका, क्लो ट्रायॉन, नादिन डी क्लर्क, मारिजैन काप, ताजमिन ब्रिट्स, सिनालो जाफ्ता, नॉनकुलुलेको म्लाबा, एनेरी डर्कसन, एनेके बॉश, मसाबाता क्लास, सुने लुस, काराबो मेसो, तुमी सेखुखुने, नोंदुमिसो शांगासे।
IND W vs SA W Womens World Cup 2025 Live Score: भारत की हालत खराब
भारतीय टीम की हालत खराब हो गई है। टीम के 6 विकेट गिर गए हैं टीम की तरफ से ऋचा घोष और अमनजोत क्रीज पर हैं।IND W vs SA W Womens World Cup 2025 Live Score: भारत की बल्लेबाजी शुरू
भारतीय टीम की बल्लेबाजी शुरू हो गई है। टीम की तरफ से प्रतिका रावल और स्मृति मंधाना क्रीज पर मौजूद हैं।IND W vs SA W Womens World Cup 2025 Live Score:
भारत महिला (प्लेइंग इलेवन): प्रतिका रावल, स्मृति मंधाना, हरलीन देयोल, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), जेमिमा रोड्रिग्स, ऋचा घोष (डब्ल्यू), दीप्ति शर्मा, अमनजोत कौर, स्नेह राणा, क्रांति गौड़, श्री चरणीIND W vs SA W Womens World Cup 2025 Live Score: द.अफ्रीका ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी
द.अफ्रीका की टीम ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया है।IND W vs SA W Womens World Cup 2025 Live Score: मैदान गिला होने के चलते टॉस में देरी
मैदान गिला होने के चलते टॉस में देरी हो गई है और अब ये 3:30 बजे हो सकता है।IND W vs SA W Womens World Cup 2025 Live Score: लाइव ब्लॉग में आप सभी का स्वागत है
भारत और द.अफ्रीका की महिला क्रिकेट टीम के बीच खेले जा रहे महिला विश्व कप 2025 के मैच के लाइव ब्लॉग में आप सभी का स्वागत है।वर्ल्ड चैंपियन के खिलाफ ऐतिहासिक गोल भी नहीं टाल पाया हार, उरुग्वे ने 6-1 से रौंदा
IND vs WI: श्रेयस अय्यर की रिकॉर्ड तोड़ शतकीय पारी, भारत ने पहले T20I मैच में वेस्टइंडीज को रौंदा
अगरकर के जाते ही 4 साल बाद टीम में लौटे भुवनेश्वर, शमी की भी जगी उम्मीद
IND vs WI T20 Live Score: श्रेयस अय्यर का शतक, भारत ने 8 विकेट से वेस्टइंडीज को रौंदा
Smriti Mandhana: भारतीय विमेंस क्रिकेट में नए युग का शुभारंभ, स्मृति मंधाना को मिली कमान
© 2026 Times Horizon Private Limited
