ICC Ranking: अंतरराष्ट्रीय टी20 और वनडे में दुनिया नंबर एक खिलाड़ी बनने के करीब पहुंची स्मृति मंधाना

आईसीसी की ताजा रैकिंग में स्मृति मंधाना वनडे और टी20 दोनों फॉर्मेट में दुनिया की नंबर वन बल्लेबाज बनने के करीब पहुंच गई हैं।

दुबई: भारत की अनुभवी सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना मंगलवार को जारी आईसीसी (अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद) वनडे और टी20 अंतरराष्ट्रीय रैंकिंग में दूसरे स्थान पर है। वह वेस्टइंडीज के खिलाफ मौजूदा घरेलू वनडे श्रृंखला में शानदार प्रदर्शन से दूसरे स्थान पर बरकरार है जबकि टी20 रैंकिंग में इस वामहस्त बल्लेबाज ने एक स्थान का सुधार किया है। वनडे में वह 739 रेटिंग अंक के साथ लॉरा वुलवार्ट (773 रेटिंग अंक) से पीछे है। टी20 में वह 753 रेटिंग अंक के साथ बेथ मूनी से महज चार रेटिंग अंक पीछे है।

Smriti Mandhana

स्मृति मंधना(साभार RCB)

विंडीज के खिलाफ जड़े लगातार तीन अर्धशतक

मंधाना ने वेस्टइंडीज के खिलाफ पिछले सप्ताह टी20 मैच में 62 (41 गेंद) और 77 (47 गेंद) रन के स्कोर के साथ इस प्रारूप में लगातार तीन अर्धशतकीय पारी खेली। इस 28 साल की खिलाड़ी ने इसके बाद तीन मैचों की एकदिवसीय श्रृंखला के शुरुआती मैच में 91 रन की प्रभावशाली पारी खेली। वेस्टइंडीज की कप्तान हेली मैथ्यूज भी नाबाद 85 और 22 रन के स्कोर के साथ टी20 अंतरराष्ट्रीय तालिका में संयुक्त तीसरे स्थान पर पहुंच गयी। उनके और ऑस्ट्रेलिया के तहलिया मैकग्रा के नाम 748 रेटिंग अंक है।

End of Feed